Let’s travel together.

बम्होरी थाना में शांति समिति की बैठक आगामी त्योहारों को लेकर  पुलिस ने ग्रामीणों से की चर्चा

0 174

तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन

बम्होरी के थाना परिसर में थाना प्रभारी आर के चौधरी की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें बम्होरी,कुण्डाली,दिलहरी के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी ग्रामीणों को बताया गया है कि हिंदुओं के पर्व हरी तालिका तीज, गणेश उत्सव, संतान सप्तमी पर्व आने वाले हैं। सभी त्योहार नगर में हर्ष उल्लास वा भाईचारे के साथ मनाएं।

थाना प्रभारी आर के चौधरी के द्वारा बताया गया है कि गणेश झांकी का पंडाल लगाते समय इन बातो का ध्यान रखें कि रास्ता आवागमन के लिए बना रहे किसी प्रकार का रास्ता जाम ना किया जाए। झांकियों के पंडाल में बिजली की व्यवस्था का उचित प्रबंध किया जाए। एवम किसी भी व्यक्ति को बिजली से करेंट संकट का विशेष ध्यान रखें।
वहीं विसर्जन के समय चल समारोह में डीजे का पूर्णत प्रतिबंध रहेगा।

वहीं, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष किशोर सोनी ने बैठक में कहा है कि बम्होरी हमारा गंगा जमुना तहजीब का नगर है जहां पर हिंदू मुस्लिम एक साथ सभी त्योहार भाईचारे के साथ मनाते हैं। पुलिस अधिकारियों के द्वारा गणेश उत्सव के बाद झांकी विसर्जन घाट तक पुलिस का सयोग रहेगा ।

बैठक में ये मौजूद थे
हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष किशोर सोनी, मुस्लिम कमेटी लुकमान वकील, नफीश पटेल,आशीष सोनी, दीपक साहू,कमल गुप्ता,विवेक कुमार जैन,दिलीप गुप्ता,मिथुन लोधी, अरुण पंथी,तनमय साहू,कमर पटैल,कुलदीप कुशवाहा, खेमचंद्र कुशवाहा आदि मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811