रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लूट चोरी झपट मारी को रोकने माल मशरूका बरामदगी एवं आरोपियों की घर पकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अनुसार पुलिस अधीक्षक रायसेन पंकज कुमार पांडे के कुशल निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे के मार्गदर्शन व एसडीओपी औबेदुल्लागंज श्रीमती शीला सुराणा के नेतृत्व में थाना प्रभारी सतलापुर निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर व उनकी टीम को वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने व घटना में चोरी गई ट्राली वारदात में प्रयुक्त सोनालिका ट्रैक्टर बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
01 सितम्बर को सतलापुर पुलिस को मुख्य सूचना प्राप्त होने पर संपत्ति संबंधी अपराधी जसवंत ठाकुर पिता विशाल सिंह निवासी ग्राम अमरावत थाना बाडी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर फरियादी सचिन लोधी निवासी मंडीदीप की ट्राली अपने साथियों जितेंद्र उर्फ जीतू ग्राम धंधला थाना भारकच्छ को मदद से चोरी कर चंद्र कुमार पिता मंगल सिंह ठाकुर निवासी ग्राम धांधला थाना भारकच्छ को 15 हजार में बेचना स्वीकार किया। पुलिस के द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण में आरोपी को दिनांक 2/09/ 2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय गौहरगंज के समक्ष पेश कर रिमांड प्राप्त किया है। प्रकरण में चोरी का मशरुका ट्राली खरीदने वाले अन्य आरोपी चंद्र कुमार ठाकुर पिता मानसिंह ठाकुर निवासी ग्राम धंधला थाना भारकच्छ जिला रायसेन रूप परिवर्तित कर साक्ष्य छुपाने का प्रयास किया है। उक्त संबंध में आरोपी गणों के विरुद्ध धारा 201 भा, द ,वी ,इजाफा किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू फरार है। आरोपी जशवंत ठाकुर के विरुद्ध थाना सतलापुर एवं मंडीदीप में पूर्व से मारपीट व चोरी के चार अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
बरदात का तरीका
आरोपी द्वारा अपने साथी जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ मिलकर पहले चोरी के माल के संबंध ग्राहक की तलाश की जाती है।तथा ग्राहक मिलने पर ग्राहक की मांग के अनुसार संपत्ति चोरी करने के लिए आरोपी जशवंत ठाकुर के द्वारा काम मांगने के नाम पर फरियादी के घर पर कुछ दिन मजदूरी का काम किया जाता है। और मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है।
आरोपी को पकड़ने में इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने में थाना औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर अशोक तिवारी चंद्रपाल सिंह ओम प्रकाश सिंह सुनील बर्दे अजय सिंह नितेश मीना की अहम भूमिका रही।