Let’s travel together.

नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संघ कार्यकारिणी का हुआ गठन

0 106

 देवेंद्र तिवारी सांची,रायसेन

नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संघ की भोपाल मे आयोजित बैठक मे कार्यकारिणी का गठन हुआ ।
नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संघ के जिला सचिव राजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 अगस्त को मप्र नगरीय निकाय लिपिक वर्गीय संरक्षण कल्याण संघ की साधारण सभा की बैठक होटल एवरग्रीन इंदौर रोड भोपाल मे आयोजित की गई थी इस बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सक्सेना ने की ।बैठक मे संघ की कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव पारित हुआ ।इस बैठक मे सर्वसम्मति से प्रांतीय अध्यक्ष के नाम पर सुठालिया नगर परिषद मे सह लेखापाल वीरेंद्र चक्रवर्ती के नाम पर चयन हुआ तथा पदाधिकारियों ने समर्थन किया तथा संरक्षक के रूप मे निवृत्त मान अध्यक्ष को मनोनयन किया गया ।प्रांतीय सचिव पद पर प्रियंक पंड्या एवं महामंत्री पद पर गुलाब राव देशमुख कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक रघुवंशी का चयन किया गया ।इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष के रूप मे श्री चक्र वर्ती ने अपने चयन पर संघ के सभी पदाधिकारियों सदस्यों का आभार प्रकट किया तथा विश्वास दिलाया कि संघ के हित एवं पंजीकरण हेतु प्रयास करेगें तथा संघ का विस्तार करते हुए नगरीय निकाय कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य करेंगे तथा विभिन्न स्तरों पर संघ की कार्यकारिणी गठित की जायेगी इस अवसर पर प्रदेश भर के संघ पदाधिकारी सदस्य उपस्थित हुए ।इस नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गणो को जिला सचिव राजीव श्रीवास्तव सहित सांची नगर परिषद कर्मचारियों ने बधाइयां दी हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811