–नशे के गंभीर परिणामों के बारे में बताया
देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल
अन्तर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को आसरा वृद्धजन सेवा आश्रम भोपाल में जिला स्तरीय तंबाकू निषेध दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भोपाल आर.के. सिंह द्वारा नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। इस दिवस पर वृद्धाश्रम प्रागंण में नशामुक्ति रैली निकाली गई तथा सभी को नशा न करने की शपथ दिलाई गई।
नशामुक्ति कार्यक्रम में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भोपाल आर.के.सिंह डॉ. विवेकिन पचौरी, उपसंचालक, श्रीमती प्रभा सोमवंशी अधीक्षक, श्री दिनेश सिनगुने सहायक सांख्यिकी अधिकारी, शासकीय कलापथक दल एवं विभाग का स्टॉफ उपस्थित रहें।