Let’s travel together.

समूह की जिन महिलाओं की आय 1.5 लाख हुई उन्हें किया गया सम्मानित

0 97

– मप्र ग्रामीण आजीविका समूह की लखपति दीदीयों को सम्मान समारोह हुआ आयोजित

– महाराष्ट के जलगांव में पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम को भी देखा गया

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड शिवपुरी के अंतर्गत लखपति सीआरपी एवं लखपति दीदी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन 26 नंबर कोठी पर संकुल लखेश्वरी मईया रायश्री एवं शीतला मैया दोनों संकुलो से आई समूहों की दीदियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। समूह के सदस्यों की आय 1.5 लाख वार्षिक हो गई है उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी ने अपनी अपनी सफलता की कहानी अपनी जुवानी सुनाई। साथ ही 6 समूह को 6-6 लाख की नगद साख सीमा की स्वीकृति भी प्रदान की गई। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं और भजन गाए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महाराष्ट्र जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को भी लाईव देखा गया। इस कार्यक्रम में ज्वाइंट कमिश्नर महेंद्र कुमार जैन, लीड बैंक मेनेजर संजय जैन, जिला प्रबंधक प्रमोद श्रीवास्तव, संकुल प्रभारी समर्थ भारद्वाज, जितेंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुनीता आदिवासी, लक्ष्मी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811