Let’s travel together.

एनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिए खंडस्तरीय कार्यशाला

0 147

 नीलेश पटेल उदयपुरा रायसेन

रायसेन जिले के विकासखंड में दिनांक 23/8/24 क़ो जनपद मीटिंग हॉल उदयपुरा में डॉ. महेंद्र सिँह धाकड़ Bmo, श्री राजेश कौरव Beo, श्री ऍम आई गोलिया की अध्यक्षता में खंड स्तरीय समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के नोडल टीचर के साथ कार्यशाला आयोजित की गई ।


कार्यशाला में भारत सरकार के निर्देशानुसार एनीमिया मुक्त भारत के किर्यान्यवयन के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।जिसमे श्री रामविजय सूर्यवंशी निपी कंसलटेंट भोपाल द्वारा लक्षित समूह 6 माह से 5 वर्ष, 6 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चे, गर्भवती माताओ, धात्री माताओ एवं प्रजनन योग्य 20 वर्ष से 49 वर्ष की महिलाओ में होने वाले खून की कमी के कारणों के निदान , उपचार सम्बधी विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया ।


कार्यशाला में डॉ. महेंद्र सिंह धाकड़ BMO उदयपुरा द्वारा सफल किर्यान्वयन के लिए सभी से आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए जमीनी स्तर पर कार्यक्रम किर्यान्वयन करते हुए मॉनिटरिंग भी करने हेतु कहा गया , एवं महिलाओ में होने वाली खून की कमी क़ो कम करने के लिए उपचार, निदान के साथ भोजन के साथ घरों में आसानी से उपलब्ध होने वाली सब्जियाँ, फल, गुड़ चना खाने की सलाह भी दी ।10 सितम्बर 2024 क़ो कृमी मुक्ति दिवस के आयोजन के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811