Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल शनिवार 24 अगस्त 2024

0 80

मेष राशि-कामकाज में सुधार होगा. आज सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. सुख के साधन उपलब्ध होंगे. नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. कारोबार लाभदायक रहेगा. निवेश शुभ रहेगा.

वृषभ राशि-यात्रा सफल रहेगी. आंखों में दर्द हो सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें. बिना पूछे किसी को सलाह न दें. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. आज व्यावसायिक यात्रा आपकी सुविधानुसार हो सकती है. धन की प्राप्ति होगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे.

मिथुन राशि – व्यापार में कमी आएगी. नौकरी में संघर्ष हो सकता है. साझेदारों से मतभेद हो सकता है. थकान महसूस होगी. अपेक्षित कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं. चिंता और तनाव रहेगा. आय में निश्चितता रहेगी.

कर्क राशि-व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. भाग्य आपका साथ देगा. व्यापार अच्छा चलेगा. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं.  निवेश शुभ रहेगा. लापरवाही न करें. अपनी उत्तेजना पर नियंत्रण रखें.

सिंह राशि -मानसिक शांति रहेगी. कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर मिलेंगे. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. अधीनस्थों से सहयोग मिलेगा. . दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें.

कन्या राशि- प्रतिद्वंद्विता रहेगी. साझेदारों से समय पर सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी. कन्या राशि वालों को नौकरी में अधीनस्थों से सहयोग मिल सकता है. व्यापार अच्छा चलेगा. आय में वृद्धि होगी.  दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें.

तुला राशि -कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद स्थिति अनुकूल हो सकती है. जीवनसाथी के प्रति आपसी सद्भाव देखने को मिल सकता है. जल्दबाजी में धन की हानि हो सकती है. कारोबार में वृद्धि होगी. नौकरी में शांति रहेगी. निवेश लाभदायक रहेगा.

वृश्चिक राशि-पुराने रोग बाधा का कारण बनेंगे. स्वास्थ्य पर व्यय होगा. वृश्चिक राशि वालों को आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही नहीं करनी चाहिए. छोटी सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है. व्यापार अच्छा चलेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी. आय बनी रहेगी. जोखिम न लें.

धनु राशि -मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. बौद्धिक कार्य सफल होंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. शत्रु सक्रिय रहेंगे.

मकर राशि -कामकाज में रुकावटें आएंगी. आय में कमी आ सकती है और नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है. लोगों से अनावश्यक बहस हो सकती है. दुखद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी. साझेदारों से मतभेद हो सकते हैं. जोखिम भरे और जोखिम भरे कामों से बचें.

कुंभ राशि -आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नौकरी में सहकर्मी आपका साथ देंगे. व्यापार में जल्दबाजी न करें. चोट-दुर्घटना से बचें. लाभ के अवसर मिलेंगे. घर-बाहर परिस्थिति अनुकूल हो सकती है. कीमती सामान संभालकर रखें.

मीन राशि- बड़े काम की समस्या हल होगी. मित्रों का सहयोग मिल सकेगा. कर्ज में कमी आएगी. संतोष रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार मन मुताबिक चलेगा. प्रभाव बढ़ाने में सफल रहेंगे. नौकरी में अनुकूलता रहेगी. निवेश शुभ रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य न करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     राजेश श्रीवास्तव होगें अध्यक्ष, अखिल खरे बने महामंत्री, कायस्थ समाज में हुई नियुक्तियां     |     घरेलू गैंस सिलेंडर का अवैध उपयोग : प्रतिष्ठानों पर एसडीएम की छापेमारी     |     नरवाई न जलाएं, मिट्टी की उर्वरता बचाएं: कृषि विभाग की अपील     |     बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाई: 10 दिन में 180 कनेक्शन काटे     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में तीन खेल मैदानों का निर्माण, छात्रों में हर्ष का माहौल     |     भूसे से भरी ट्रॉली से लगा जाम, एक घंटे तक थमा रहा ट्रैफिक     |     23 साल बाद ग्राम अंबाडी में फिर शुरू होगी रामलीला, 19 मार्च से भव्य श्रीराम कथा का आयोजन     |     कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में रायपुर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध , कर गहन जांच शुरू     |     गेहूं पंजीयन की अवधि बढ़ाई जाए -किसान जागृति संगठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811