Let’s travel together.

कानून व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों की बैठक

0 151

रायपुर से सुरेन्द्र जैन

शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

कलेक्टर ने जारीअनिश्चितकालिन तथा प्रस्तावित धरना प्रदर्शनों के बारे में जानकारी लेकर अधिकारियों को कानून व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए है। उन्होंने आगामी दिवसों में आयोजित होने वाले धरना, प्रदर्शन एवं रैलियों के दौरान संभावित ट्रैफिक समस्या पर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों से एक- दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने कहा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा कानून और व्यवस्था भी अच्छी बनी रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी समन्वय में से काम करने कहा। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पीएम रिपोर्ट और एमएलसी आदि में विलंब होने से न्यायालयीन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने डॉक्टर्स की आवश्यकता बताई। कलेक्टर ने कहा कि सभी सीएचसी में एमएलसी होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि रिपोर्ट आने में अनावश्यक देरी ना हो।

इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री एन.आर साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तारकेश्वर पटेल, सभी अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व) ,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनजागरण यात्रा सफल, शीतल परिवार ने जताया आभार     |     नशामुक्ति के नारों के बीच ‘शराब एक्सप्रेस’! गांव-गांव बोतल पहुंचाने वाली बुलेरो पर किसकी मेहरबानी?     |     सिर्फ किशोर दा” में गूंजे किशोर कुमार के अमर नगमे     |     इंदौर में 36 घंटे का अखंड संगीत महोत्सव 13 जून से, कलाकारों और विद्यार्थियों का होगा सम्मान     |     प्रीति चौधरी  85 वर्षीय सास चंद्रो देवी को टब में बैठा सर पर रखकर करा रही पवित्र बृज 84 कोस परिक्रमा     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर सैंकड़ो फलदार पौधों का रोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता का संदेश     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंवरगढ़ में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     अनुज शर्मा की चुनावी सभाओं का दिखा सफल परिणाम, भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत     |     ज़रोदा में सुशासन तिहार चार सौ दस आवेदनों का निराकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811