Let’s travel together.

इस धातु से बने गहने पहनने से शुक्र और चंद्र को मिलती है मजबूती

0 141

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यूं तो हर धातु किसी ना किसी ग्रह से संबंधित होती है परंतु यह आवश्यक नहीं कि हर राशि का जातक किसी भी धातु को धारण कर सकता है। इसी कारण से कुंडली में ग्रहों की स्थिति और उनके शुभ-अशुभ प्रभावों को देखते हुए ही रत्न अथवा धातुओं के आभूषण धारण करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं धातुओं में से एक चांदी जिसे एक बहुत ही पवित्र धातु माना गया है, चंद्रमा और शुक्र ग्रह से संबंधित होती है। ज्योतिष के अनुसार चांदी धारण करने वाले जातक के जीवन में सफलताओं की संभावना बढ़ने के साथ ही उसे जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

चांदी के गहने पहनने के फायदे:
1. ज्योतिष के अनुसार एक महिला की कुंडली में शुक्र, बृहस्पति और चंद्र इन तीनों ग्रहों की मजबूत स्थिति बहुत मायने रखती है। ऐसे में माना जाता है कि चांदी धातु के गहने पहनने से महिलाओं के सौभाग्य में वृद्धि होती है।

2. चांदी धातु के आभूषण पहनने से मन और मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी मजबूती मिलती है।

3. शुक्र ग्रह को कुंडली में कला, सौंदर्य और आत्मविश्वास का कारक माना गया है। इसलिए चांदी के गहने पहनने से जातक को इनसे संबंधित फायदे होते हैं। साथ ही चांदी की धातु जातक के शरीर में ऊर्जा का संचार करती है।

4. राहु-केतु दोनों को ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह माना जाता है। ऐसे में कान में चांदी की बाली पहनने से राहु-केतु ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है।

चांदी किस राशि के लोगों को पहननी चाहिए- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी के आभूषण जल तत्व की राशियों यानी कर्क राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि के जातकों के लिए पहनना लाभदायी माने गए हैं।

चांदी किस राशि के लोगों को नहीं पहननी चाहिए- ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि, सिंह राशि और धनु राशि के लोगों के लिए चांदी के गहने पहनना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि ये तीनों ही अग्नि तत्व की राशियां हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811