Let’s travel together.

रात भर जागे रहे ज्योतिरादित्य , जब तक एक-एक बाढ़ में फँसा व्यक्ति नहीं निकला तब तक लेते रहे अपडेट

0 117

– केंद्रीय मंत्री ने आज एक एसडीआरएफ द्वारा बचाए गए चरवाहे से फ़ोन पर की बात

– शिवपुरी जिले के सिंध नदी के तेज बहाव में फंस गए थे ग्रामीण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग रूप सामने आया है । कल रात्रि केंद्रीय मंत्री को सिंध नदी के अचानक बढ़े जलस्तर व अधिक तेज गति से बहाव के कारण अलग अलग जगह 12 लोगों की टापू में फँसे होने की सूचना मिली । केंद्रीय मंत्री ने तुरंत प्रशासन को त्वरित हर इंतज़ाम करके बचाने के निर्देश दिया । एसडीआरएफ की टीम इसके बाद पूर्ण मुश्तैदी से लगी और किनारे पर से सम्पर्क फँसे हुए लोगों से बनाया । हालाँकि सिंध पानी के पानी का बहाव बेहद तेज था जिसके कारण नाँव ले जाकर बचाना मुश्किल था , एसडीआरएफ की टीम बहाव की गति कम होने का इंतजार करने लगी । केंद्रीय मंत्री इसके बाद इस रणनीति पर कार्य शुरुआत कर दी की अगर सुबह तक स्तिथि नहीं बदली और धारा की गति कम नहीं हुआ तो तड़के सुबह हेलिकॉप्टर से निकाला जाए ।

हालाँकि सुबह में पानी का बहाव थोड़ा कम हुआ और एसडीआरएफ की टीम टापुओं पर पहुँची व सभी फँसे हुए लोगों को निकाला ।

दो जगह फँसे हुए थे लोग

तहसील कोलारस के भड़ौता ग्राम में 15/08/2024 को सिंध नदी में पुल के पास कुल 11 लोग रात में सिंध नदी का रपटा पार करते समय सिंध के तेज बहाव में फ़स गये । इनमें एक महिला भी शामिल थी।पुल के दोनों और चेतावनी और निषेध होने के बाबजूद भी ये लोग पुल पार कर रहे थे।इनमें से रात्रि में ही १ महिला और २ पुरुष को बचाव अभियान चला कर सुरक्षित निकाल लिया गया था, शेष रहे 8 लोगो को आज सुबह 6:30 के क़रीब सुरक्षित निकाल लिया गया। इनमें 5 वयस्क और तीन नाबालिग बच्चे थे । जिन लोगों का रेस्क्यू किया गया उनमें ग्राम भड़ौता के अजीत पुत्र राजेश केवट , करण पुत्र कल्याण केवट, के.पी. पुत्र पंचम गुर्जर ग्राम देहरदा गणेश के पवन पुत्र बलवीर दांगी , रवि पुत्र जगदीश दांगी और खनियाधाना के नासिर पुत्र अब्दुल हलीम, विवेक पुत्र प्रेम खटीक और साहिल पुत्र शाहरुख़ खान शामिल हैं। सभी व्यक्ति सुरक्षित है ।

एक अकेला चरवाहा भी गया था पानी के कारण टापू में फँस

एक व्यक्ति राजपाल यादव निवासी मझारी गाँव इंदार थाना के रहने वाले थे वो भैंस को चराने निकले थे वो अकेले एक टापू पर फंस गए थे । इन्हें भी प्रशासन द्वारा बचा लिया गया है ।

केंद्रीय मंत्री ने चरवाहे से की आत्मिक तरीक़े से फ़ोन पर बात -कहा मैं हूँ ना कुछ नहीं होने दूँगा

आज सभी के सुरक्षित निकाले जाने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आत्मिक तरीक़े से अकेले फँसे हुए चरवाहे से फोन पर बात की , केंद्रीय मंत्री ने पहले कुशल मंगल जाना , इसके बाद कहा मैं हूँ ना , कुछ नहीं होने दूँगा । इसके बाद चरवाहे के भैंस के बारे में भी जानकारी ली की उनके मवेशी भी बचा लिए या नहीं । चरवाहे ने कहा था मवेशी भी बचा लिया गया लेकिन उसे रात में डर लगने लगा था ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेल स्टेडियम पर सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ, खेल प्रेमियों की जुटी भीड़     |     आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811