शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के सड़क पर बैठी गायों को बचाने के दौरान तीन ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना में दो गायों की भी मौत हो गई।

हादसा शुक्रवार सुबह साढे चार बजे फोरलेन पर हुआ। तीनों वाहनों की टक्कर के बाद लंबा जाम लग गया। यातायात और थाना पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत की।
घायलों को जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती करवाया गया है। पुलिस बल द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करने की कवायद की जा रही है।

मृतक जयपाल पिता छोटू लाल बघेल निवासी फतेहाबाद, अजीत यादव सूरज बली यादव कड़ा फतेहपुर दोनों यूपी के हैं। दुर्घटना में राशिद, देवेंद्र पिता जगदीश प्रसाद शर्मा ग्राम विजयपुर हाथरस,चंद्रकांत पिता गोपाल निवासी कछुआ जिला आगरा यूपी, हरि ओम पिता गोपाल निवासी कछुआ जिला आगरा यूपी घायल हुए हे।
दो घायलों का शाजापुर जिला चिकित्सालय में उपचार हे।जबकि दो घायलों को शाजापुर से देवास रेफर किया हे।