रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन
गायत्री शक्तिपीठ महावीर कोलोनी ओबेदुलागंज में एक शाम गुरुवर के नाम “तस्मै श्री गुरुवे नमः’का आयोजन समस्त गायत्री शक्तिपीठ ओबेदुलागंज और गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा तथा गायत्री चेतना केंद्र,इंडस टाउन के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. इस “एक शाम गुरुवर के नाम”कार्यक्रम में उपरान्ह 3.00 से 6.00pm तक संगीतमय वातावररण बना रहा साथ ही बीच बीच में वरुण देवता भी भजनों से आनंदित होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे, लेकिन गुरुदेव की महिमा का प्रताप था कि सभी उपस्थित सम्मानित देवतुल्य भाई एवं मातृशक्ति माता,बहनों ने पूज्य गुरुवर की महिमा से पूरित संगीतमय भजनों का पूर्ण आनंद लिया. गणमान्य नगरवासियों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में सहयोग किया, कार्यक्रम का शुभारम्भ उपजोन प्रभारी आदरणीय हजारी भाई साहब और नगर के गणमान्य जनों के कर कमलों से दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया. गुरुवर की महिमा, कृपा, और उनके विराट स्वरुप को संगीत के माध्यम से गायक श्री गौरीशंकर गौर , और मुकेश साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया. आदरणीय हजारी ने गुरु में पूर्ण आस्था रखना और ईश्वर कार्य में पूर्ण निष्ठा बनाये रखना मानव जीवन की आवश्यकता बताई. सुरेश श्रीवस्तव ने गुरुदेव के अलौकिक जीवन के प्रेरणाप्रद प्रसंगो और मानव जीवन में गायत्री मंत्र से होने वाले बदलाव, नन्हे मुन्ने बच्चों में मोबइल फोन और इंटरनेट के दुरूपयोग से बिगड़ रहे उनके स्वास्थ्य, और छोटी उम्र में बढ़ रही बाल अपराध, यौनाचार जैसी दुष्प्रवृतियों बारे में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए जन सामान्य को चेताया, तत्पश्चात मुकेश साहू ने बाल संस्कार साला के बारे मैं जानकारी देते हुए बताया कि आने वाली पीढ़ी के बच्चों का भविष्य गायत्री मंत्र से किस प्रकार संवारा जा सकता है।और उनके व्यक्तित्व को देव मानव के रूप गढ़ा जा सकता है।आप सभी आत्मीय जनों को बहुत बहुत धन्यवाद, आभार क्योकि यह आयोजन आप सभी की मेहनत से यह सफलता के साथ संपन्न हुआ।