Let’s travel together.

हाट बाजारो में मोबाइल चोर सक्रिय,पलक झपकते पार कर देते हे मोबाइल

0 183

-दीवानगंज के हॉट बाजार में युवक की जेब से मोबाइल चोरी, इससे पहले भी कई बार बाजार में हो चुकी है चोरी
मुकेश साहू  दीवानगंज  रायसेन

हाट बाजार से सब्जी लेने जाना एक व्यक्ति को तब भारी पड़ गया जब उसकी जेब से किसी चोर ने 12 हजार रुपए कीमत का मोबाइल निकाल लिया।
रविवार को दीवानगंज के हाट बाजार लगता है इस हाट बाजार में नर खेड़ा निवासी महेश लोधी साग सब्जी लेने आया था बाजार में सब्जी लेते समय ऊपर की जेब में रखा मोबाइल किसी अज्ञात चोर ने निकाल लिया। महेश लोधी ने अपने मोबाइल को काफी इधर-उधर ढूंढा मगर मोबाइल कही भी नहीं मिला। महेश लोधी ने बताया कि कुछ महीने पहले ही मैंने सी 33 रियलमी मोबाइल 12 हजार का लिया था दीवानगंज के हाट बाजार में सब्जी लेते वक्त किसी ने ऊपर की जेब से मोबाइल गायब कर दिया। महेश लोधी ने दीवानगंज चौकी पर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
इससे पहले भी दीवानगंज की हाट बाजार में मोबाइल सहित मोटरसाइकिल चोरी घटना हो चुकी है इसके बावजूद भी चोरी की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है। हाट बाजार में भीड़ ज्यादा होने के कारण शर्ट के ऊपर की जेब में रखा मोबाइल कब निकाल लिया जाता है यह ग्राहकों को पता भी नहीं चलता जब ग्राहक को पता चलता है जब तक मोबाइल चोरी करने वाला मोबाइल लेकर चपत हो जाता है। अभी तक जितनी भी मोबाइल और मोटरसाइकिल की चोरी हुई है उनका आज तक पता भी नहीं चला है। जबकि चोरी की घटनाएं लगातार हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811