Let’s travel together.

नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 85

रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का लें संकल्प

भोपाल।उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। नशे के अपराध में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा। नशे से दूर रहने के लिए लोगों के जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा-सुधार केन्द्रों में नशे की लत से छुटकारा दिलाने का कार्य किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है। आने वाली पीढ़ी यदि नशे में रहेगी तो विकास के फल का स्वाद उसे नहीं मिल पाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं जिनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश पहुंचेगा। अभियान चलाकर नशे को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। रीवा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। गत दिनों मेडिकल नशे की बड़ी खेप को पकड़कर अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आह्वान किया कि सभी नागरिक रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ने का संकल्प लें। इस कार्य में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की बुराईयों के प्रति जागरूक कर नशे के प्रतिषेध का संदेश दिया गया। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग श्री बीएस जामोद, आईजी श्री एमएस सिकरवार, डीआईजी श्री एसपी पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बुद्धजीवी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811