Let’s travel together.

स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जल जीवन मिशन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

0 74

जल जीवन मिशन के प्रचार-प्रसार के साथ ही शुद्ध पेयजल और जल संरक्षण हेतु ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक
यशवंत सराठे  रायसेन
जल जीवन मिशन अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जागरूकता रथ को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने बताया कि यह जागरूकता रथ विकासखंड सांची के 75 ग्रामों, गैरतगंज के 25 ग्रामों तथा विकासखंड बाड़ी के 100 ग्रामों में पहुंचेगा। ग्रामों में रथ में लगी एलईडी स्क्रीन तथा कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल जीवन मिशन के प्रचार प्रसार के साथ ही नागरिकों को शुद्ध पेयजल का महत्व बताएगा और जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर श्री राकेश शर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811