Let’s travel together.

जनसुनबाई में बोली बिनियाबाई,साहब तीन साल में 50 बार आ चुकी रायसेन,अधिकारी सुनते ही नही

0 528

3 साल से भरण पोषण की राशि के लिए भटक रही 80 साल की बृद्धा

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी बता रहे योजना में तीन साल से फंड नही

रायसेन। एक और सरकार सर्वहारा वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हे।ताकि पीड़ितों की मदद हो सके। लेकिन सरकारी अधिकारी शासन की योजनाओ को अमली जामा पहनाने में किस तरह के बहाने बनाकर बंचित कर रहे हे। इसी बानगी हे,दर दर भटकती 80 वर्षीय ब्रद्ध महिला बिनिया बाई।

जिला मुख्यालय से 130 किलोमीटर दूर रह रही बृद्धा बिनियाबाई पिछले तीन साल से महिला एवं बाल विकास विभाग के चक्कर काट रही हे।प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई में आती हे और गुहार लगाकर चली जाती हे। तीन साल पहले एक जमीनी विवाद में बिनियाबाई के बेटे और बहु की हत्या हो गई थी।इसके बाददो पोतो का लालन पालन कर रही हे।

तीन साल पहले उसने इन् दो बच्चो जिनकी आयु तीन साल पहले 4 और 6 वर्ष थी के लालन पालन के लिए मध्यप्रदेश सरकार के महिला बाल बिकास विभाग रायसेन में भरण – पोषण के लिए गुहार लगाई थी। लेकिन तीन साल में महिला बाल बिकास विभाग रायसेन उन्हे योजना का लाभ नही दे पाया। कारण विभाग हमेशा बजट न होने का तीन साल से रोना रो रहा हे।जबकि इस योजना में 4 हजार रुपए प्रति बच्चे के मान से राशि दी जाती हे।


जनसुनवाई में आज बिनियाबाई ने कलेक्टर अरविन्द दुबे से इस मामले में गुहार लगाई।महिला ने बताया कि वह करीब 50 बार् देवरी से रायसेन आ चुकी हे।लेकिन उसकी कोई सुनबाई नही हे।बच्चो का भरण पोषण करना मुश्किल हे। वह भी काफी बृद्ध हो गई हे।मजदूरी बनती नही हे ऐसे में कैसे बच्चो की परवरिश करे।
इस पर कलेक्टर अरविन्द दुबे ने जनसुनबाई में महिला बाल विकास अधिकारी दीपक संकट को फटकार लगाते हुए उनकी इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811