Let’s travel together.

मौत कारण बन रही है भोपाल रोड की निर्माणाधीन पुलिया,एक की मौत

0 267

ठेकेदार की लापरवाही से हो रहे रोज हादसे

रायसेन। भोपाल रोड़ चोपड़ा मोहल्ले की निर्माणाधीन पुलिया में बीती रात बाइक सवार युवक गाड़ी सहित जा गिरा मौत, मृतक हिरनखेड़ा खेड़ा गांव से विवाह समारोह में शामिल होने घर बोलकर निकला था जाते समय यह सड़क हादसा घटित हो गया
थाना कोतवाली के तहत हिरणखेड़ा गांव निवासी अट्ठाइश वर्षीय एक युवक घर बोलकर निकला था।उसे क्या मालूम था कि रायसेन के चोपड़ा मोहल्ले में मौत उसका इंतजार कर रही थी।सोमवार को सुबह मृतक के शव डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।


कोतवाली थाने के टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि रविवार की रात लगभग 8 बजे हिरणखेड़ा गांव के रहने वाला 28 वर्षीय मोहर सिंह गौंड पिता गंगाराम घर यह बोलकर निकला था कि दो रिश्तेदारों के यहां विवाह समारोह में शरीक होने जा रहा है।बाइक पर सवार होकर मोहर सिंह जैसे ही खरबई के समीप हिरणखेड़ा गांव से निकला।तभी बीती रात लगभग पौने 9 बजे चोपड़ा मोहल्ला वार्ड नम्बर 18 रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने भोपाल रोड़ पर क्रासिंग के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सहित पानी से भरी निर्माणाधीन पुलिया में धड़ाम से जा गिरी।जिससे युवक की खोपड़ी चकनाचूर हो गई।

मौके पर ही अत्यधिक खून बह गया।गंभीर रूप से घायल मोहर सिंह को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।इलाज के दौरान घायल युवक ने जिला अस्पताल में ही देर रात दम तोड़ दिया।पुलिस ने शव कामर्ग कायम कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सवालों के घेरे में कमतोंन काँसिया पंचायत,बिना सचिव प्रभार के कैसे हो रहा करोड़ों का भुगतान?     |     श्रीरामनवमी धूमधाम से मनाई, श्री राम जन्मोत्सव पर शहर में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा का सनातन धर्म प्रेमियों ने किया जोरदार स्वागत     |     रामनवमी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की शुभकामनाएं, भोपाल-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू     |     सरकार के 3 मंत्रियों ने लॉकडाउन की खबरों को नकारा कहा अफवाहों पर ध्यान न दे     |     नक्शा सुधार के नाम पर आरआई ने 5000 मांगे, रिश्वत का सौदा पटा तो 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा     |     बेगमगंज-सुल्तानगंज में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़     |     अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव “सिनेब्रेशन” में ‘जामगढ़ – श्री कृष्ण की ससुराल’ डॉक्यूमेंट्री को मिला द्वितीय स्थान     |     पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक छटा के बीच रॉयल गणगौर महोत्सव 2026: संपन्न     |     कवि गज्जे भैया स्मृति कवि सम्मेलन संपन्न     |     भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811