Let’s travel together.

उड़ता पंजाब बनता शिवपुरी, दो दिन में पुलिस ने 18 लाख की स्मैक बरामद की

0 130

– पुलिस द्वारा चलाए स्मैक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार मिल रही है सफलता

– दो दिन में बड़ी कार्रवाई में बड़ी जब्ती

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी उड़ता पंजाब बनता जा रहा है क्योंकि यहां पर नशे की गिरफ्त में कई लोग हैं और स्मैक का कारोबार यहां काफी बढ़ गया है। इस स्मैक के खिलाफ शिवपुरी पुलिस ने बड़ा अभियान चला रखा है जिसमें बड़ी सफलता मिल रही है। बीते दो दिन में शिवपुरी कोतवाली पुलिस और देहात थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 18 लाख रुपए की स्मैक बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है और पकड़े गए आरोपियों के पास से 18 लाख रुपए की स्मैक बरामद की गई है।

पहला केस- राजस्थान का स्मैक तस्कर गिरफ्तार-

शिवपुरी की देहात थाना पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी शिवपुरी में 8 लाख 40 हजार की 42 ग्राम स्मैक बेचने आया था। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनपीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। देहात थाना प्रभारी जीतेन्द्र मावई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर से टीम ने मुडैनी तिराहे से एक संदिग्ध को पकड़ा था। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रफीक मौहमम्द (48) बताया। आरोपी राजस्थान के झालावाड जिले के खानपुर का रहने वाला हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से जब्त स्मैक की कीमत 8 लाख 40 हजार है।

दूसरा केस- 9 लाख की 45.20 ग्राम स्मैक जब्त –

वहीं दूसरे मामले में कोतवाली पुलिस ने 9 लाख की 45.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी पर पूर्व में स्मैक तस्करी के 6 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर 18 हजार का इनाम भी घोषित हैं। आरोपी एक बार फिर स्मैक को बेचने शहर में आ रहा था। इससे पहले कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि एक स्मैक तस्कर को सूचना के बाद पिपरसमा रेल्वे पुल के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। तलाशी में पुलिस ने 45.20 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अंतू उर्फ अमित पुत्र बद्री परिहार (24) बताया था। आरोपी तेंदुआ थाना क्षेत्र के माडों गांव का रहने वाला हैं। पकड़ा गया आरोपी अंतू उर्फ अमित पुत्र बद्री परिहार पर 18 हजार का इनाम घोषित हैं साथ आरोपी पर पूर्व में 6 मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने 9 लाख रूपये के कीमत की 45.20 ग्राम स्मैक जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर-

शिवपुरी पुलिस ने इस समय स्मैक के खिलाफ अभियान चला रखा है। शिवपुरी शहर को नशामुक्त बनाने के लिए नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले व बेचने करने वालों पर कार्रवाई की जा चुकीं है जिनमें से कई आरोपी जेल में है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा नशीले पदार्थों का विक्रय करने वाले और सेवन करने वाले व्यक्तियों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049123434 जारी किया गया है. इस पर सूचना देने पर उचित इनाम की भी घोषणा की गई है। ये सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811