Let’s travel together.

स्कूल से छुट्टी के बाद घर जाने खुशी में निकले थे बच्चे, रास्ते में उन पर मौत बनकर गिरी दीवार

0 157

आठ बहनों में था एक भाई, दीवार गिरी तो 2 बहनों के साथ ही बुझ गया चिराग, 4 बच्चों की मौत

 विकास तिवारी
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ कस्बे में एक प्राइवेट स्कूल के करीब दीवार गिरने से आठ बच्चे उसमें दब गए। इसमें से चार की मौत हो गई। स्कूल से छुट्टी के बाद ये सभी अपने घर जा रहे थे। दुर्घटना के संबंध में एसडीएम मनगवां पीएस त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रहे थे। स्कूल से कुछ ही दूरी पर एक जर्जर कच्चे मकान की दीवार गिरने से 8 बच्चे दब गए। आसपास के ग्रामीणों तथा पुलिस ने तत्काल बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव में भर्ती कराया। दुर्घटना में चार बच्चों की मौत हो गई है। इस दुखद घटना में रक्षा गुप्ता तथा रानी प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। मौके पर जर्जर एक अन्य मकान को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। दीवार गिरने की सामने आई यह वजह हादसे के बाद प्रशासन यह जानकारी जुटाने में लग गया है कि आखिर गलती किसकी है। इस संबंध में अनुविभागीय दंडाधिकारी पीएस त्रिपाठी से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि बाउंड्री वॉल काफी पुरानी है। इसके बाद नामदेव परिवार ने घर वाले हिस्से में मिट्टी भराव का कार्य कराया था। जिले में हो रही बारिश के कारण मिट्टी दबाव बढ़ाने के कारण बाउंड्री वॉल गिर गई। जिसके कारण हादसा हुआ है। गढ़ पुलिस ने नामदेव परिवार पर लापरवाही का मामला दर्ज किया है।

3 बजे के करीब हुआ हादसा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात विवेक कुमार लाल ने नईदुनिया से बातचीत करते हुए बताया कि यह हादसा लगभग 3 बजे हुआ है। आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। लोग राहत बचाव में जुट गए ग्रामीणों ने मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना गढ़ पुलिस को दी गई। जहां मौके पर तत्काल गढ़ थाना प्रभारी विकास कपीस दलबल के साथ पहुंचे और राहत बचाव में जुट गए। सभी बच्चों को मलवे से बाहर निकाला गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया। जहां डॉक्टर देवव्रत पांडेय द्वारा चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। एक बालिका की हालत गंभीर थी। जिसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। अपने बच्चों को स्कूल लेने गई एक महिला भी घायल हो गई है। उन्हें गंगेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

दो-दो लाख रुपये की मिलेगी सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीवार गिरने की दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें। दुर्घटना में घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे। जिन परिवारों ने अपने मासूम बच्चों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दुर्घटना में मृत बच्चों के परिजनों को शासन की ओर से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

मौके पर पहुंचे थे अधिकारी
घटना की जानकारी लगते ही घटनास्थल पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल, नायब तहसीलदार साधना सिंह और राजीव मिश्रा पहुंच गए थे।

दुख की घड़ी में सरकार स्वजन के साथ है
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के गढ़ में दीवार गिरने से चार मासूमों के काल कवलित होने की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत कष्टकारी एवं दुखद है। इस घड़ी में सरकार सभी परिजनों के साथ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811