Let’s travel together.

जिलेभर में युवाओं को जोड़ने भाजयुमो का यूथ कनेक्ट अभियान 15 से

0 122

जिला भाजपा कार्यालय में भाजयुमो के जिला पदाधिकारियों की बैठक कर लिया गया निर्णय

सी एल गौर

रायसेन स्तिथ जिला भाजपा कार्यालय पर रविवार को जिला कार्यसमिति की आगामी कार्यक्रमों की बैठक रखी गयी l भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नागर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के अनुसार युवाओं को जोड़ने के लिए युवा मोर्चा द्वारा यूथ कनेक्ट अभियान की शुरुआत की जाएगी l 15 मई से शुरू होकर ये अभियान 15 जून तक चलेगा l पूरे अभियान के दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं का यह प्रयास होगा की अलग अलग क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को जोड़ा जाए l रायसेन में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक में डॉ भूपेंद्र नागर ने बताया कि अभियान के तहत संगठनात्मक रूप से जिले के 22 मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे l इसके तहत भाषण प्रतियोगिता, सोशल मीडिया कैंपेन एवम सम्भागीय स्तर पर युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमे 25 हज़ार से ज्यादा युवा शामिलl इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रामकुमार साहू, युवामोर्चा जिला प्रभारी पवन रघुवंशी, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनल दीक्षित, दोनों जिला महामंत्री, प्रभांशु सिंह भदौरिया,रामकुमार घोषी सहित जिले के पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष शामिल हुए l

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811