Let’s travel together.

भगवान परशुराम के साथ अन्य देवी देवताओं की भी सुंदर झांकियां निकाली गई

0 240

शहर की सड़कों पर उमड़ा ब्राह्मण समाज का जनसैलाब

अनुराग शर्मा

सीहोर। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर रविवार को शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सर्व ब्राह्मण समाज ओर से आयोजित की गई की थी। ढोल, बैंड बाजे, डीजे और नगाड़ों के अलावा बीन की धुन के साथ युवा और श्रद्धालु इस शोभा यात्रा में नाचते गाते नजर आए। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम के साथ अन्य देवी देवताओं की भी सुंदर झांकियां निकाली गई थी। जिन्होंने क्षेत्र वासियों को मन मोह लिया।


इस मौके पर चल समारोह के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह महादेव के प्रिय भक्त रहें है। सभी को भगवान परशुराम से सीख लेनी चाहिए। उन्हें याद करने के लिए ही इस भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था।
सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इस वर्ष भव्य चल समारोह में शहर के सभी कथा वाचक के युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। एक ओर जहां जगह जगह शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया।
ज्ञात हो बीते 2 वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से किसी भी प्रकार के चल समारोह सहित धार्मिक आयोजन बड़े स्तर पर नहीं हुए इसी तरह परशुराम जयंती में प्रतिवर्ष निकलने वाला चल समारोह भी नहीं निकल पाया था इस बार धूमधाम से परशुराम जयंती मनाई गई।

इस दौरान भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश और आयोजन सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष बालमुकुन्द पालीवाल, महिला संठगन की अध्यक्ष नीलम शर्मा, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप व्यास, चल समारोह समिति के अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, चल समारोह की महिला अध्यक्ष निर्मला शर्मा, युवा अध्यक्ष चल समारोह नितिन उपाध्याय और चल समारोह प्रभारी रमाकांत समाधिया, संस्था के अध्यक्ष मनोहर शर्मा आदि पदाधिकारियों ने जमकर मेहनत की थी। जिसके कारण शहर में पहली बार ब्राह्मण समाज एकजुट होकर चल समारोह में मौजूद था। इस दौरान जोरदार डीजे और बैंडबाजे के साथ महिलाएं समारोह में शामिल थी। अंत में चल समारोह के अध्यक्ष श्री तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी विप्रजनों का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेसजनों ने किया चल समारोह का स्वागत
शहर में विप्रजन द्वारा निकाले गए चल समारोह में कांग्रेसजनों ने भी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर के नेतृत्व में शामिल होकर सभी ब्राह्मणजनों का स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव, नईम नवाब, ओम दीप, राजीव गुजराती, राजेन्द्र वर्मा, लक्ष्मीनारायण, विजय उपाध्याय, राजाराम बड़े भाई, संतोष बैस, प्रीतम दयाल चौरसिया, तारा चंद्र यादव, इशांत वर्मा, गणेश तिवारी, कपिल आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |     तुलाई में गड़बड़ी पर भड़के किसान, रायसेन-विदिशा मार्ग पर चक्का जाम     |     कुएं में पडा मिला शव पुलिस ने बरामद कर शुरू की जांच     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811