Let’s travel together.

सांची जनपद के ग्राम सूखाकरार में ग्रामीणों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने शिविर लगाकर दी गईं योजनाओं की जानकारी

0 94

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

सांची जनपद के ग्राम सूखाकरार में जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु योजनाओं की जानकारी देने तथा समस्याओं के निराकरण के लिए बुधवार को शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 165 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया।


शिविर में विधायक डॉ चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिनका लाभ पाकर नागरिकों के जीवन में बदलाव आ रहा है, वह उन्नति की ओर अग्रसर हैं। ग्रामीण भाई-बहन स्वयं भी आगें आकर पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि शिविर में योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है।


कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने ग्रामीणों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए शिविर लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने शासन द्वारा युवाओं, महिलाओं, वृद्धजन सहित अन्य वर्गो के विकास और उन्नति के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया।

कलेक्टर श्री दुबे ने पंचायत सचिव से प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों से भी प्रतिमाह खाद्यान्न वितरण होने, आंगनवाड़ी संचालित होने, स्व-सहायता समूहों के संचालन आदि के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जाएगा। शिविर प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श व उपचार किया गया।
विधायक तथा कलेक्टर ने स्टॉल का किया निरीक्षण
विधायक डॉ चौधरी तथा कलेक्टर श्री दुबे ने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही पात्रतानुसार आवेदन भी भरवाए जाएं। शिविर में बैंक, आधार पंजीयन, पशुपालन विभाग, आजीविका मिशन, महिला बाल विकास, सामाजिक न्याय सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 127 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


09 ग्रामीणों का शिविर स्थल पर ही बनाया गया आधार कार्ड
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 165 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों को निराकरण हेतु प्रेषित किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 75 आवेदन, राजस्व विभाग के 55 आवेदन, महिला एवं बाल विकास के 21 आवेदन, आधार पंजीयन के 09 आवेदन तथा एसआरएलएम और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल पर ही 09 ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही मुन्नी बाई का मप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, कुमारी दर्पण आ0 सुनील का पंजाब नेशनल बैंक में तथा कु. सुमन पिता सुरेश का सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में खाता खोला गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811