Let’s travel together.

फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे होगा, स्थानीय युवा करेंगे सर्वे,अब एक क्लिक पर सामने आ जाएगा फसल का पूरा ब्यौरा

0 221

शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन ।जिले में डिजिटल क्राप सर्वे की तैयारी जिला भू अभिलेख अधीक्षक कार्यालय रायसेन में शुरू हो गई है।भू अधीक्षक कार्यालय में अब जल्द ही जिले के चयनित गांवों फसल सर्वे का काम प्रारंभ हो ने जा रहा है।
इनका कहना है….
डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी शुरू हो गई है। जिले के 338 हल्कों के 1379 गांवों में यह सर्वे होगा। सर्वे संबंधित गांव के ही युवाओं से कराया जाएगा। युवाओं की चयन प्रक्रिया चल रही है।मुकेश सिंह एसडीएम रायसेन
जिले के गांवों में होने वाली खेती किसानी और यहां की फसलों का ब्यौरा अब एक क्लिक में मिल जाएगा, क्योंकि सरकार अब डिजिटल क्रॉप सर्वे करा रही है। यह सर्वे जिले में आगामी एक अगस्त से शुरू होगा। इसमें जिले के सभी 338 हल्कों के 1379 गांवों में गांव- गांव में खेती वाली जमीन और इसमें होने वाली की सारी जानकारी ऑनलाइन की जाएगी।खास बात यह है कि यह डिजिटल क्रॉप सर्वे पटवारी पर निर्भर नहीं रहेगा, बल्कि गांव के ही एक युवक द्वारा किया जाएगा, जिसका चयन विभाग करेगा। बड़ी बात यह है कि जिस भी रखेगी, उसे इसके बदले मानदेय भी दिया जाएगा। रायसेन जिले में इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मोबाइल से गिरदावरी करने के बाद पटवारी को सिर्फ इसका सत्यापन करना होगा। बताना होगा कि फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भारत सरकार द्वारा कराया जा रहा है। यह प्रत्येक मौसम के लिए लगभग 45 दिन का रहेगा। यानी अभी खरीफ के लिए प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू 15 सितंबर तक चलेगी। डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण को लेकर अभिलेख विभाग द्वारा अफसरों को प्रशिक्षण से जानकारी दे दी गई है।
सर्वे के लिए चयनित होने वाले की योग्यता कम से कम 8 वीं पास होना जरूरी : गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए जिस युवक का चयन किया जाएगा उसे भुगतान भी दिया जाएगा। जो प्रति खसरा मानदेय भुगतान किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811