Let’s travel together.

मध्यप्रदेश महिला हाकी टीम में रायसेन की 2 खिलाड़ियों कु. प्राशु परिहार ,कु. रेनू यादव का चयन

0 175

12 वीं हाकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैम्पियनशिप 6-17 मई तक है भोपाल मे

शिवलाल यादव

रायसेन।कु प्राशु परिहार, कु रेनू यादव का चयन 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला टीम में चयन किया गया है।


कु. प्राशु परिहार गत राष्ट्रीय चैंपियन मध्यप्रदेश महिला टीम की भी सदस्य थी। जबकि रेनू यादव मार्च 2022 में उदयपुर ( राजस्थान) में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हाकी विजेता टीम की सदस्य हैं ।दोनों खिलाड़ी वर्तमान में मध्यप्रदेश राज्य महिला हाकी अकादमी ग्वालियर में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं ।


दोनों खिलाड़ियों के प्रतिष्ठित हाकी चैम्पियनशिप में प्रदेश की टीम में चयन होने पर ज़िला कलेक्टर अरविन्द दुबे, ज़िला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, ज़िला खेल और युवा कल्याण अधिकारी जलज चतुर्वेदी , ज़िला हाकी संघ रायसेन के अध्यक्ष आलोक भार्गव ने दोनों खिलाड़ियों व उनके कोच प्रह्लाद राठौर को बधाई देते हुए, चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811