Let’s travel together.

रघुवंशी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में नारेबाजी कर दिया ज्ञापन

0 619

कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की उठाई मांग

आरोपी नशीली दबाइयाँ खिलाकर करता है पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य

शिवलाल यादव

रायसेन।निशा रघुवंशी के मामले को लेकर शनिवार को दोपहर आक्रोशित रघुवंशी समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन का नारेबाजी कर घेराव किया।इसके तदुपरांत कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की गई हैं।
ज्ञापन में बताया गया है कि गहला वन देवरी निवासी नबल किशोर रघुवंशी कु बेटी निशा रघुवंशी का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ 15 जुलाई 2021 को शिवाजी नगर सिलवानी निवासी धर्मेंद्र उर्फ आदित्य रघुवंशी पिता रामशरण रघुवंशी के साथ धूमधाम से हुई थी।बेटी निशा रघुवंशी के एक पखवाड़े के बाद से ही उसका पति आदित्य रात में वह बोला तुम्हारी इम्युनिटी पॉवर बढ़ाने और हेल्थ मेंटेन करने जबरन खिलाने लगे।गोलियां खाने के बाद उसे अजीब सा महसूस होता था।वह रात में ही उसके साथ मर्जी के खिलाफ आप्रकृतिक कृत्य करता।उसकी सास कुसुम बाई रघुवंशी ससुर उसे कम दहेज और 5 लाख रुपये लाने शारीरिक व मानसिक रूप से उलाहना देते हुए यातनाएं देने लगे।मायके वाले उसे लिवाकर घर ले आए।निशा ने आपबीती मां बाप को सुनाई तो उनके पांव तले की जमीन खिसक गई।उन्होंने दहेज लोभियों के खिलाफ निशा रघुवंशी ने सिलवानी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया कि मामले में पहले ही सिलवानी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811