Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत शिविरों का आयोजन

0 77

शासन की जनहितैषी योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज जनपद पंचायत के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान शिविरों का आयोजन किया रहा है। 15 ग्रामो में शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को शासन की जनहितैषी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के परिपालन में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान गैरतगंज क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में चलाया जा रहा है। जनपद सीईओ पूजा जैन के निर्देशन में मंगलवार को जनपद क्षेत्र के ग्राम पचपेडिया, खेजड़ा गढ़ी, कहूला, भानपुर गढ़ी एवं चांदपुर में शिविर लगाए गए। शिविर के माध्यम से दर्जनों आवेदन विभिन्न योजनाओं के सामने आए। शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर आयुष्मान केम्प लगाकर कार्ड बनाकर वितरित किये गए। सीईओ द्वारा ग्राम भानपुर गढ़ी में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर मौके पर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया। उन्होंने हितग्राही बाबू लाल, माया बाई के आयुष्मान कार्ड बनवाये वही डाली बाई, प्रीति बाई, भूरी बाई, मनोरमा बाई, नन्हे लाल, मनोज कुमार एवं अन्य व्यक्तियों को भी लाभ पहुंचाया। इस अभियान के माध्यम से भारत सरकार एवं राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ हितग्राहियों को प्रदान कर योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करना है। इस अभियान में प्रत्येक ग्राम में जनपद क्षेत्र से नोडल अधिकारी, कलस्टर प्रभारी, सहायक नोडल अधिकारी,  पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, शिक्षक, जनशिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, जन अभियान परिषद, स्वास्थ्य विभाग को तैनात किया गया है। शिविर के माध्यम से घर घर जाकर प्रत्येक परिवार से संपर्क करना है। शिविर में मुख्य रूप से सामाजिक न्याय विभाग एवं श्रम विभाग के योजनाओं को ज्यादा प्राथमिकता देकर लाभ पहुंचाना है। वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर लगाना है। शिविर के माध्यम से अभी तक आयुष्मान कार्ड, संबल योजना, पेंशन, गरीबी रेखा प्रकरण सहित अन्य समस्याओं को त्वरित हल किया जा रहा है। यह अभियान 26 जनवरी 2025 तक चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

27 साल अस्थायी सेवा के बाद कर्मचारी को नियमित करने का हाईकोर्ट का आदेश     |     सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में उद्यमियों को 63 करोड़ के वितरित किए गए ऋण स्वीकृति पत्र     |     कार्यालय समय में कृषि विभाग पर लटका रहा ताला, किसान हुए परेशान     |     आरिफ अली भाजपा जिला कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बने     |     पानी के लिए मचा घमासान! दो गांवों में मारपीट, पुलिस तक पहुंचा विवाद,महिला घायल     |     करघे की खनक से वैश्विक मंच तक पहुंची भारत की आवाज, रंजीता प्रियदर्शिनी ने साड़ी में बुनी महिला अधिकारों की कहानी     |     रायसेन में एक सप्ताह से जलसंकट, महामाया चौक पर नागरिकों का आमरण अनशन     |     रायसेन में पानी के लिए हाहाकार महिलाओं ने नपा के सामने फोड़े मटके, विदिशा रोड पर लगाया जाम     |     मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज: छात्रों को मिली प्रदेश के पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत की जानकारी     |     महामृत्युंजय अनुष्ठान की पूर्णाहुति, असंख्य शिवलिंग निर्माण के साथ  में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश की कामना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811