Let’s travel together.

अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति द्वारा स्वर्गीय राजेश वर्मा  को श्रद्धांजलि की अर्पित 

0 133

विदिशा।  अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष  स्वर्गीय राजेश वर्मा  की द्वितीय पूर्ण स्मृति के अवसर पर अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष द्वारा वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस अवसर पर समाज बंधुओ के द्वारा उनकी स्मृति को समर्पित करते हुए पर्यावरण के प्रति हरी भरी वसुंधरा का संकल्प लेकर हमने आज वृक्षारोपण किया और वृक्षारोपण उपरांत सभी साथियों ने मिलकर स्व. वर्मा जी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महासभा एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने अपने संबोधन में स्वर्गीय ब्रह्मा जी के बारे में कई महत्वपूर्ण बातों से समाज को अवगत कराया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने ने उनके द्वारा निश्छल की गई समाज सेवा के बारे में बताते हुए, लोगों से निवेदन किया कि हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलना है।
विदिशा स्वर्णकार संघ के सदस्य सचिन कुमार सोनी,  सरस्वती जी,  अभय राज जी,  रामस्वरूप जी,  मोहनलाल जी, और  सत्येंद्र जी, राजू भाई सहित समाज बंधुओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन सचिन सोनी एवं आभार व्यक्त लायन अरुण कुमार सोनी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पटवारियों के सहायकों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     उदयपुरा में जीआई टैग को लेकर किसान संवाद, दिग्विजय सिंह बोले-बासमती की पहचान और किसानों के हक के लिए लड़ेंगे     |     खेत में करंट से चाचा-भतीजे की मौत     |     ओबेदुल्लागंज में सरेराह युवक की पिटाई, वीडियो वायरल     |     बरेली में गणेश चतुर्थी के दौरान देर रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति को नियंत्रण में     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     50 लाख का रेलवे ओवरब्रिज तीन साल से अधूरा, बारिश में कीचड़ में फंस रहे वाहन     |     हरतालिका तीज पर सजा सुहाग का रंग, गांव-गांव गूंजे शिव-पार्वती के जयकारे     |     हिन्दी को सशक्त बनाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी,बैंकिंग कामकाज में हिन्दी भाषा का प्रचलन बढ़ा     |     सेवा भारती के सुपोषण जागरण अभियान का हुआ समापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811