Let’s travel together.

वृक्ष से ही पर्यावरण बचेगा : जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यशाला सह साधारण सभा की बैठक आयोजित

0 249

रायसेन । वृक्ष ही हमारे पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने आने वाली पीढी का पेड लगाकर ही उनका जीवन सुधार सकेगी। यह उदगार जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह मीणा ने जिला पंचायत की कार्यशाला एवं साधारण सभा की बैठक में अध्यक्षता करते हुये कहे। अमरावद नर्सरी में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों को कार्यशाला के शुभारंभ में श्री मीणा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम प्रत्येक वर्ष एक पेड लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिये।

स्वागत उ‌द्बोधन में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजु पवन भदौरिया ने जिले में चलाये गये जल गंगा संवर्धन अभियान,एक पेड मां के नाम एवं पंचायत विकास सूचकांक तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर सभी सदस्यों के द्वारा पेड लगाकर वायुदूत एप में फोटो भी अपलोड कराई गई।


उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाये रायसेन द्वारा गोवंश के संरक्षण उनके इलाज एवं सडकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने हेतु जिले में गोवंश पेट्रोलिंग अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की जानकारी से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उक्त कार्य की सराहना की गई।

उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत रायसेन अध्यक्ष श्री यशवंत सिंह मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष तथा जिले के विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811