Let’s travel together.

सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन,जमकर की नारेबाजी

0 173

कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण शीघ्र शुरू कराए जाने को लेकर कलेक्टर के नाम का ज्ञापन एसडीएम सौरभ मिश्रा को सौंप कर बिल्डिंग का निर्माण शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग की है।


ज्ञापन में कहा गया है कि मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बेगमगंज तहसील के लिए 45 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत विशाल सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य, एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद भी प्रारंभ नहीं हो सका है। इस कारण, सीएम राइज स्कूल के छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ने के लिए मजबूर हैं, जिससे भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

विद्यालय के विद्यार्थी, गरीब, और मध्यम वर्ग के लोगों की यह भावना है कि नवीन स्कूल भवन का निर्माण स्कूल परिसर में जिस भी जगह हो शीघ्र आरंभ होना चाहिए। यह न केवल छात्रों की शिक्षा के लिए आवश्यक है बल्कि उनकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सैकड़ो बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, शीघ्र ही सीएम राइज स्कूल के नवीन भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग के साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिवस के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कराया जाता है, तो छात्र और पालक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष संस्कार सोनी, सिद्धार्थ ठाकुर,अभिषेक गुर्जर, दीपेश गौर, जीवन प्रजापति, फारुख अली,रिंकू कुशवाहा, शिव शर्मा, नमन कुमार, आरिफ अली, रोहित साहू, सहित कई छात्र एवं पालक गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811