Let’s travel together.

राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा  खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रयोगशाला का किया निरीक्षण

0 106

 

 यशवंत सराठे बरेली रायसेन

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री  नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की दोनों फूड एवं ड्रग लेबोरेट्री का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच संबंधी प्रक्रिया का अवलोकन किया गया तथा खाद्य विश्लेषकों ने राज्य मंत्री  को समस्त खाद्य पदार्थों में मिलावट जांचने की केमिकल जांच तथा अत्याधुनिक मशीनों एवं उपकरणों से जांच करने की विधियों से अवगत कराया गया। इसके पश्चात राज्य मंत्री  द्वारा ड्रग लैब में भी औषधि तथा कॉस्मेटिक के नमूनों की जांच की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।  राज्य मंत्री  द्वारा विभागीय अधिकारियों को मौके पर पारदर्शिता के साथ खाद्य एवं औषधि नमूनों का विश्लेषण करने के निर्देश दिये गये हैं साथ ही आमजन / उपभोक्ताओं से प्राप्त खाद्य / औषधि के नमूनों की जांच भी प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये गये।  मंत्रीजी द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री   नरेन्द्र शिवाजी पटेल द्वारा ड्रग एण्ड कॉस्मेटिक एक्ट तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा उनके प्रावधानों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा अवैध रूप से विक्रय होने वाली ड्रग तथा मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। राज्यमंत्री द्वारा कॉस्मेटिक सामग्रियों में होने वाली मिलावट तथा भ्रामक विज्ञापन करने वाली कंपनियों पर विशेष निगरानी रखने तथा खुले तेल एवं मसालों की गुणवत्ता की भी लगातार जांच करने के निर्देश दिये गये। अंत में विभागीय अधिकारियों के साथ कार्यालय / प्रयोगशाला प्रांगण में नीम, पीपल जैसे छायादार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन  मयंक अग्रवाल (IAS), संयुक्त नियंत्रक श्रीमती माया अवस्थी (SAS), डिप्टी ड्रग कन्ट्रोलर  शोभित, अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा  देवेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जाखा और खरबई के बीच पुल के नीचे किसान का शव मिला     |     टीटी नगर कालीबाड़ी में सिंदूर खेला, भोपाल में दिखी बंगाल की सांस्कृतिक झलक     |     अंकिता परिसर में नौ दिवसीय नवरात्रि आराधना का समापन, मां जगदंबा को दी भावपूर्ण विदाई     |     हलाली डैम से नहरों में पानी छोड़ने की तैयारी तेज, 1 नवंबर से विदिशा को मिलेगा पानी     |     भोपाल के चल समारोह के लिए निकलीं आकर्षक झांकियां, बालमपुर की विशालकाय काली माता की प्रतिमा भी होगी शामिल     |     ट्रेन की चपेट में आने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, गांव में पसरा मातम     |     अंबाडी-सेमरा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका     |     दशहरा पर्व पर डॉ. प्रतीक शर्मा का सम्मान, हिंदू उत्सव समिति ने सराहनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित     |     अडानी संयंत्र के विस्तार से समोदा-कोडार जलाशयों पर बढ़ सकता है दबाव: अनिता योगेन्द्र शर्मा     |     सांकरा में परंपरानुसार दो दिन तक चला दशहरा महापर्व     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811