बीओ का गैर जिम्मेदाराना बयान, शासन की मंशा पर फेरता पानी
कृष्णकान्त सोनी बेगमगंज रायसेन
खबर रायसेन जिले के बेगमगंज विकासखंड के शासकीय नवीन हाई स्कूल बिछुआ जागीर से है जहां पर कक्षा दसवीं में वर्ष 2023\24 में 43 बच्चे दर्ज थे। और 43 बच्चे वार्षिक परीक्षा में बैठे थे। 43 परीक्षार्थियों में से 40 फेल हो गए, जब बच्चों का रिजल्ट आया तब पालकों में शिक्षकों की लापरवाही को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला। शिक्षकों की लापरवाही की खबर MPTODAY NEWS द्वारा प्रमुखता से उठाई गई । जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक ने संस्था प्राचार्य को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब मांगा और लापरवाह शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा हैं ।
वही जब बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले शिक्षकों के बारे में विकासखंड शिक्षा अधिकारी से पूछा गया तब उन्होंने गैर जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि शिक्षकों की कमी थी और बच्चों की उपस्थिति कम रही, जिसके कारण रिजल्ट बिगड़ा है। जबकि शहरी क्षेत्र में जरूरत से अधिक शिक्षकों को इन्हीं अधिकारियों ने शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए अटैच कर रखा है और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों का अभाव है। ग्रामीण क्षेत्र में छात्र-छात्राओं का भविष्य केवल अतिथि शिक्षकों के भरोसे हैं।