Let’s travel together.

रायसेन के पठारी गांव में युवक को गोली मारी,इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

0 178

– दो महीने पहले भी हुआ था हमला, पुराने विवाद में चली दूसरी बार गोली

रायसेन ।समीप के गांव पठारी में एक युवक को गोली मार दी गई, जिसकी बुधवार रात भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान 34 वर्षीय नेपाल धाकड़ के रूप में हुई, वह रायसेन के वार्ड 11 पटेल नगर का निवासी था। दो महीने पहले भी आरोपी ने मृतक के गुप्तांग में गोली मारी थी।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 4 बजे थाना कोतवाली के ग्राम पठारी के एक घर में नेपाल धाकड़ मौजूद था। इसी दौरान आरोपी नीलेश ठाकुर भी वहां पहुंचा और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी नीलेश ठाकुर ने देसी कट्टे से नेपाल धाकड़ पर गोली चला दी, गोली पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल नेपाल धाकड़ को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। यह गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया। भोपाल में इलाज के दौरान बुधवार रात को उसने दम तोड़ दिया।

थाना कोतवाली प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी नीलेश ठाकुर को उसके निवास बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नीलेश ठाकुर और मृतक नेपाल धाकड़ के बीच दो माह पहले भी पठारी में विवाद हुआ था। उस समय भी आरोपी ने नेपाल धाकड़ के गुप्तांग में गोली मारी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह दूसरी बार था जब उसी स्थान पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आरोपी ने गोली चलाई। नेपाल धाकड़ विवाहित था और उनके तीन बच्चे हैं। गुरुवार दोपहर को हमीदिया अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811