Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय और जबलपुर के शासकीय एमएच कॉलेज के बीच एम.ओ.यू

0 333

• साझा शोध गतिविधियां चला सकेंगे
• छात्रों एवं प्राध्यापकों का आदान प्रदान भी हो सकेगा

रायसेन। सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय और जबलपुर के शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास कॉलेज के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु एम.ओ.यू साइन किया गया। दोनों संस्थान साझा शोध गतिविधियां चलाने पर सहमत हुए है जिसमें प्राध्यापकों औऱ शोधार्थियों के आदान प्रदान के साथ ही शिक्षण-प्रशिक्षण संबंधी ट्रेनिंग, फील्ड ट्रिप्स एवं कार्यशाला आदि किये जाएंगे। शोध गतिविधियों में भी सहयोग होगा जिससे छात्र-छात्राएं एक दूसरे के शिक्षण संस्थान और पाठ्यक्रमों इत्यादि को समझ सकें।


सांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अलकेश चतुर्वेदी तथा शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नंदिता सरकार के बीच 29 जून 2024 को जबलपुर में एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर हुए।


दोनों संस्थान एक दूसरे के कैंपस में साझा कॉन्फ्रेंसे, सेमिनार तथा अन्य अकादमिक गतिविधियां संचालित करने पर भी सहमत हुए है। इसके अलावा शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियां भी दोनों संस्थाएं एक दूसरे के कैंपस में संचालित कर सकेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811