Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवन्य विहार में 75 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

0 53

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि बसामन मामा गौवंश वन्य विहार को आदर्श वन्य विहार के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें निराश्रित और बीमार गौवंश को आश्रय और सुरक्षा देने के साथ रोजगार के नये अवसर भी मिल रहे हैं। गोबर से गोकाष्ठ, गोनाइल और जैविक खाद बनायी जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के बसामन मामा गौवंश वन्य विहार परिसर में जनभागीदारी से 75 लाख रुपए की लागत से कराए गए नवीन कार्यों का लोकार्पण किया। गायों को रखने के लिए परिसर में नवनिर्मित चार शेड, वन्य विहार के अंदर 330 मीटर लंबी व 5 मीटर चौड़ी सीसी रोड सहित अन्य कार्य लोकार्पित कार्यों में शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने परिसर का भ्रमण कर वन्य विहार में किये जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उप मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने गौवंश वन्य विहार में गौपूजन भी किया। अध्यक्ष नगर निगम रीवा श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, सहित जनप्रतिनधिगण, अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811