Let’s travel together.

झारखंड में क्या जल्द होंगे विधानसभा चुनाव? जेल से रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन का बड़ा बयान

0 101

जमीन घोटाले मामले में जेल से बेल पर रिहा होने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को एक्शन में नजर आए. हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ हेमंत सोरेन का आम लोगों ने स्वागत किया. इस अवसर पर हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि बीजेपी राज्य में जल्द चुनाव कराने की योजना बना रही है, लेकिन जब भी बीजेपी चुनाव करा ले. इस राज्य के लोग उसका सफाया कर देगी.

इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने ट्वीट किया कि आपका अटूट प्यार ही झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की ताकत है. आप सभी के समर्थन से ही झारखंड विकास के पथ पर अग्रसर है. हम आपके साथ से ही झारखण्ड की स्वर्णिम कहानी लिखेंगे.

इस अवसर पर हेमंत सोरेन भाजपा पर उनके खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद में बीजेपी बुरी तरह से पराजित होगी.

धन शोधन मामले में राज्य उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने के बाद हेमंत सोरेन को शुक्रवार को बिरसा मुंडा जेल से रिहा कर दिया गया. न्यायालय ने कहा कि प्रथम दृष्टया वह दोषी नहीं हैं और याचिकाकर्ता द्वारा जमानत पर कोई अपराध करने की कोई संभावना नहीं है. झामुमो नेता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 8.36 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था.

पहले विधानसभा चुनाव कराने की योजना

सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सभी संवैधानिक प्रतिष्ठानों को नियंत्रित कर रखा है, लेकिन हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी जानकारी में सामने आया है कि वे विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने की योजना बना रहे हैं. वह उन्हें चुनौती देते हैं कि वे जब चाहें चुनाव करा लें.भाजपा राज्यों में आदिवासियों को मुख्यमंत्री बना रही है, लेकिन वे सिर्फ रबर स्टैंप हैं.

केंद्र पर सोरेन ने लगाए ये आरोप

सोरेन ने दावा किया कि पिछले पांच महीनों में झारखंड की प्रगति की गति जानबूझकर धीमी कर दी गई है, क्योंकि भाजपा झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन की लोकप्रियता से डर गई है, जिसने आदिवासियों, गरीबों और वंचितों के लिए कल्याणकारी कदम उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को भारत के सामाजिक ताने-बाने को नष्ट करने में महारत हासिल है. इसने लोगों को जाति, पंथ, धर्म और अमीर-गरीब के आधार पर बांट दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811