Let’s travel together.

दिव्यांग छात्रा 3 साल से इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के लिए भटक रही,नही मिली ट्राई साइकल,कलेक्टर से लगाई गुहार

0 88

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
छात्र-छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के माध्यम से छात्रों को छात्रवृत्ति से लेकर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाती है। जिससे कि शिक्षा प्राप्त करने में कोई भी बाधा ना आए। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भी ऐसी ही कई योजनाओं का संचालन किया जाता है। सरकार की कोशिश है कि दिव्यांगों को जीने का कोई सहारा मिल सके, ताकि वह अपने जीवन को अच्छे से जी सकें।
लेकिन एक दिव्यांग छात्रा 3 साल से इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के लिए भटक रही। अब तक छात्रा को इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल नहीं मिल सकती है परेशान होकर दिव्यांग छात्रा कलेक्ट्रेट कार्यालय में आवेदन देकर लगाई गुहार।
सांची विकासखंड के  ग्राम निनोद  की निवासी 12वीं क्लास की दिव्यांग छात्रा कशिश ठाकुर ने रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने बताया कि मैं ग्राम निनोद में रहती हूं दीवानगंज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ती हूं मेरे घर और स्कूल की दूरी 12 किलोमीटर है घर से स्कूल तक कोई साधन भी नहीं चलता है जिस स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है 3 साल से इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के लिए दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और इस बार बोर्ड की परीक्षा है जिसमें काफी परेशानी हो रही है स्कूल भी समय पर नहीं पहुंच पाते, छात्रा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर के नाम आवेदन देकर इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल के लिए गुहार लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

खेत में काल बना बिजली का खंभा! ट्रैक्टर की टक्कर से टूटकर किसान के सिर पर गिरा, दर्दनाक मौत     |     स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय  में आयोजित हुई ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यशाला     |     मंडीदीप में कृष्णा रेसिडेंसी पर शिकंजा! नगर पालिका ने FIR दर्ज कराने थाना प्रभारी को लिखा पत्र     |     महाआरती प्रतियोगिता महिला मंडलों ने दी प्रस्तुतियां     |     भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चले-मुनि श्री     |      कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा का उग्र प्रदर्शन; भाजपा विधानसभा मण्डल के नेतृत्व में फूंका गया पुतला     |     जिला पंचायत में 20 प्रतिशत कमीशन का आरोप, जनसुनवाई में पहुंचे सदस्य     |     आष्टा विधायक गोपाल इंजीनियर के वोट खरीदने वाले बयान पर मचा बवाल, जनता ने माँगी सफाई     |     शराब कांड के बाद MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सागर और देवास के SP बदले     |     तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 को जनआंदोलन बनाएं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811