Let’s travel together.

पंडित जी की पत्नी निकली मुस्लिम, शादी के 13 साल बाद अलमारी से मिली इस चीज ने खोली पोल, FIR दर्ज

0 301

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने अपनी ही पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई है. प्रोफेसर साहब अपनी बीवी से अब तलाक चाहते हैं. उनका आरोप है कि पत्नी की पहले से ही किसी और के साथ शादी हो चुकी थी. उसने पहले पति के लिए धर्म परिवर्तन भी किया. बावजूद इसके 13 साल पहले मुझसे यह कहकर दूसरी शादी कर ली कि वो अभी कुंवारी है. साथ घर में बवाल कर उन्हें (प्रोफेसर) मां से अलग करने का आरोप भी पत्नी पर लगाया है.

प्रोफेसर ने पत्नी के अलावा साली और सास पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. उन्होंने शादी के 13 साल बाद पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ धोखा देने और उत्पीड़न करने के आरोप में FIR दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शिक्षक के रूप में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया, ‘मेरी शादी 13 साल पहले असम की रहने वाली युवती से हुई थी. जिस वक्त हमारी शादी हुई उससे पहले मेरी पत्नी ने किसी मुस्लिम युवक से शादी की थी. उस पति को छोड़ने के बाद खुद को कुंवारी बताते हुए मुझसे भी शादी कर ली. लेकिन मुझे पहली शादी के बारे में 13 सालों तक कोई भनक नहीं लगी.’

अलमारी से मिले दस्तावेज

आरोप लगाया कि पत्नी के कुंवारे होने के झूठ में उसके घरवाले भी शामिल थे और सभी ने मिलकर पहली शादी की बात छिपाकर उनकी शादी करवा दी थी. शादी के बाद से ही पति पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं थे. उसी दौरान प्रोफेसर की पत्नी ने अपनी सास के साथ इतना विवाद किया कि बेटे को मां से अलग रहना पड़ा. एक महीने पहले पत्नी की अलमारी में मिले कुछ डॉक्यूमेंट्स से उन्हें यह बात पता चली तो उनके होश उड़ गए. जब उन्होंने इस बारे में पत्नी से सवाल किया तो वह उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. इसी से तंग आकर प्रोफेसर ने थाने में मामला दर्ज करवाया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ठेकेदार की लापरवाही से अधूरा पड़ा हिनोतिया तालाब निर्माण कार्य     |     दीपावली की खुशियां, जरूरतमंद बच्चों के नाम      |     सात्विक ने किया जिले का नाम गौरवान्वित      |     भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ का दीपावली मिलन व अन्नकूट उत्सव हर्षोल्लास से मना     |     बल्लू यादव बने आयोग मित्र, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी     |     सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन      |     मानव अधिकार आयोग में दीपक दांगी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, रायसेन जिले के आयोग मित्र बनाए गए     |     गंजबासौदा पटाखा बाजार में भीषण आग, मची भगदड़; करोड़ों का सामान खाक     |     रायसेन तहसील परिसर में आतिशबाजी दुकानों की नीलामी, तहसीलदार की मौजूदगी में 64 पटाखा दुकानें नीलाम     |     बालमपुर घाटी में फिर हादसा: गेहूं से भरा ट्रक 10 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811