Let’s travel together.

बरेली मे स्टेडियम निर्माण के लिये राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सि़ह के द्वारा 10लाख रूपये दिये जायेगे–राज्यवर्धन सिंह

0 131

बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे की रिपोर्ट

विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने उदयपुरा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की विशेष मांग पर और खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए खेल स्टेडियम के नव निर्माण के लिए उन्होंने जनता से कहा कि मैं घोषणा करता हूं कि राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह जी के द्वारा बरेली खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी, इसे सुनकर जनता ने खूब तालियां बजाई और उनका उत्साहवर्धन किया ज्ञात हो कि पूर्व में भी जब नगरी प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह बरेली पधारे थे तब उन्होंने 3 करोड़ से ज्यादा रुपए की राशि बरेली के मुख्य सड़क मार्ग के लिए स्वीकृत की थी मगर सरकार बदलते ही उनका यह फैसला बदल दिया ,जिसकी वजह से आज तक मुख्य सड़क की दुर्दशा किसी से छुपी हुई नहीं है, विधायक कप के आयोजन समिति के अध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने इस घोषणा का स्वागत किया है और क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि इस राशि से खेल स्टेडियम का बहुत कुछ कायाकल्प हो जाएगा जिससे खिलाड़ियों को टेनिस बॉल के साथ लेदर बॉल प्रतियोगिता भी देखने को मिलेगी क्षेत्र की जनता की तरफ से पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह का बहुत-बहुत आभार जनता ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |     समवशरण विधान विद्योदय तीर्थ 27 नवंबर से 6 दिसंबर को आयोजित     |     सागर में मनाया गया 55वां आचार्य पदारोहण दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811