Let’s travel together.

सोनाक्षी सिन्हा, जहीर के साथ फेरे लेंगी या होगा निकाह? पिता ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

0 304

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने वाली है. शादी से पहले बीते रोज़ दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई. कुछ वक्त पहले तक ऐसी अटकलें थीं कि इस शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने होने वाले दामाद के साथ सामने आकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया. सोनाक्षी और जहीर का धर्म अलग है, ऐसे में सवाल उठ रहा था कि दोनों की शादी किस रीति रिवाज से होगी? पर अब जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है.

फ्री प्रेस जनरल से बातचीत करते हुए इकबाल रतनसी ने साफ किया कि शादी न तो हिंदू रीति रिवाज से होगी और ना ही मुस्लिम रीति रिवाज से. उन्होंने कहा कि ये शादी सिविल मैरिज होगी. फिलहाल शादी की प्री-वेडिंग सेरेमनीज़ हो रही हैं.

सोनाक्षी के इस्लाम धर्म अपनाने पर क्या बोले?

सोशल मीडिया पर ऐसी भी चर्चा ज़ोरों पर है कि सोनाक्षी, जहीर से शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाएंगी. मगर इस बात में कोई सच्चाई नहीं है. जहीर के पिता ने ऐसी अफवाहों को भी खारिज कर दिया और उन्हें बकवास बताया. उन्होंने कहा, “वो धर्म परिवर्तन नहीं कर रही है. यहां दिलों का मिलन हो रहा है और इसमें धर्म का कोई रोल नहीं है.

इकबाल रतनसी ने कहा, “मैं मानवता पर यकीन करता हूं. ईश्वर को हिंदू भगवान कहते हैं और मुस्लिम अल्लाह. पर आखिरकार हम सभी इंसान हैं. मेरी दुआएं जहीर और सोनाक्षी के साथ हैं.”

शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा का घर ‘रामायण’ सज गया है. खूबसूरत लाइटों से घर को सजाया गया है. हालांकि इकबाल रतनसी ने कहा कि दोनों की शादी उनके कार्टर रोड पर मौजूद बांद्रा वाले घर में हो सकती है. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक दूसरे को लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं. दोनों फिल्म डबल एक्सएल में साथ काम कर चुके हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811