Let’s travel together.

सीधी के पत्रकारों को पुलिस द्वारा अर्धनग्न कर वीडियो वायरल पर आक्रोश

0 207

नाराज पत्रकारों ने सौंपाCM के नाम ज्ञापन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

विगत दिनों सीधी मुख्यालय के कोतवाली पुलिस द्वारा खबर प्रकाशित करने पर 8 लोगों पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए अपमानित किया । इस घटना से रोषित पत्रकारों ने संघमित्रा पत्रकार संघ तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सांची को सौंपा । इसके पूर्व संघ की आपात बैठक आयोजित हुई। जिसमें पत्रकारों को अर्धनग्न करने पर निंदा की गई तथा इस घटना से रोषित पत्रकारों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सांची को सौंपते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की। तथा ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार शासन प्रशासन जनता के बीच की कड़ी है जो शासन प्रशासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार तो करते ही हैं। साथ ही कहीं शासन की योजनाओं में गड़बड़ी की जाती है तो उसे उजागर कर शासन प्रशासन को अवगत कराने का काम करते हैं। पत्रकारों के साथ इस प्रकार की घटनाएं घटित होना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को ढहाने का असफल प्रयास तथा पत्रकारों को अर्धनग्न कर वीडियो वायरल कर अपमानित करना मीडिया की स्वतंत्रता पर कुठाराघात है। इसकी कड़ी निन्दा करते हुए प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से मांग की गई इस घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। और इसमें जो भी दोषी पुलिस अधिकारी पाए जाते हैं उन्हें शासकीय सेवा से पृथक किया जाए । जिससे भविष्य में लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को अपमानित करने से रोका जा सके। और मुख्यमंत्री से मांग की गई पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए । मांग का ज्ञापन नायब तहसीलदार कार्यालय में उनके रीडर को सौंपा गया। इस घटना से पत्रकारिता जगत में रोष व्याप्त हो गया है। भविष्य में ऐसी घटना न हो अधिकारियों पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार अरुण मिश्रा, नसीम खान, दीपक राय, अतेंद्र यादव, रामबाबू सराठे, राहुल रायकवार, मनमोहन श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811