सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
ज़िले की गैरतगंज तहसील में ईद-उल-अज़हा का त्यौहार सोमवार को सम्पूर्ण गैरतगंज तहसील के नगरीय एवं ग्रामीण इलाकों में सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईद-उल-अज़हा के त्यौहार पर सोमवार को नगर गैरतगंज, क़स्बा गढ़ी, देहगांव सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सद्भाव के माहौल के कार्यक्रम हुए। अल सुबह इदआगह एवं मस्जिदों में नमाज़ के बाद अमन चैन एवं भाई चारे की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर सभी वर्गो के लोगों एवं जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की। ग़ैरतगंज नगर की ईदगाह में मौलवी जमाल उददीन ने, जामा मस्जिद में मुफ्ती मशकूर ने, गढ़ी की मदरसे वाली मस्जिद में मौलाना अतीकुर्रहमान साहब ने जामा मस्जिद में मुफ्ती इनाम ने, देहगांव ईदगाह में मौलवी कमरूद्दीन ने, जामा मस्जिद में हाफ़िज़ हफ़ीज़ ने ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा कराई।