Let’s travel together.

दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिले,धान की तैयारी में जुटे किसान

0 157

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में दो दिन से हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इसके साथ ही धान की रोपाई का काम भी तेज हो गया है। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत महसूस हुई तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी रौनक आ गई। दरअसल 15 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से होने के कारण धान की रोपाई भी देरी हो रही है। कुछ किसानों की नर्सरी सूखने की कगार पर थी। जिसे बचाने के लिए किसानों ने निजी संसाधनों से उसे बचाने का प्रयास किया।
शनिवार और रविवार को हुई बारिश के चलते जगह-जगह पानी जमा हो गया।


2 दिन से हो रही बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से जहां राहत मिली। सुबह से रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आसमान में दिन भर बादल छाए रहे। वहीं रिमझिम बारिश के बीच एकाएक झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते दिन भर सड़कों पर सन्नाटा रहा। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई।
बरसात के बाद धान की खेती के लिए किसान अब अपने खेतों में बिछड़े गिराने प्रारंभ कर दिए हैं। वैसे ही ग्रामीण क्षेत्र के किसान रामनिवास मीणा, सुरेश साहू, का कहना है कि अब अगली बार इसी तरह अच्छी खासी बारिश होती है तो इसमें धान रोपनी भी शुरू हो जाएगी। इसी तरह अच्छी बारिश होती रहे तो धान की फसल अच्छी होगी। वैसे भी पिछले फसल में काफी ज्यादा नुकसान हो चुका है। चाहे वह रबी का हो या फिर सब्जी की फसल हो। किसान एक सप्ताह से अच्छी बारिश होने का इंतजार कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला स्तरीय शालेय टेबल टेनिस एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न     |     तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक     |     किसानों के लिए बड़ी पहल व्हाट्सएप से घर बैठे होगी खाद की बुकिंग     |     कायस्थ महिला प्रकोष्ठ का हरियाली तीज महोत्सव, अंताक्षरी और म्यूजिकल चेयर में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा     |     सप्रे संग्रहालय की प्रचुर संदर्भ संपदा देख कर यू.के. हिंदी समिति अभिभूत     |     मैहर से मिली लाड़ली बहनों को नैहर की नेग,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को अंतरित किए 2148.30 करोड़ रुपए     |     सीहोर जिले में दर्दनाक हादसा: पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत     |     सही दिशा का प्रसाद ही सही दशा का प्रसाद बनता है-मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     माता वैष्णोदेवी यात्रा पर भक्तों का 22 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना     |     पशुओं के प्रति क्रूरता से परिवहन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811