Let’s travel together.

रॉयल सिटी और अवंतिका कालोनी में दो घरो में चोरों का धावा

0 202

-नकदी सहित साढ़े 3 लाख रुपये कीमत के जेवर चुराकर ले गए शातिर चोर
-चोर गिरोह ने शहर में बीती रात फिर सूनेघरों को बनाया निशाना

शिवलाल यादव

रायसेन।रायसेन कोतवाली के तहत बीती रात शहर के रॉयल सिटी कॉलोनी वार्ड 13 और अवंतिका कॉलोनी वार्ड 13 में एक बार फिर शातिर चोर गिरोह ने दो सूने घरों को बनाया निशाना।चोरों ने एक घर में चोरी का अफ़सल प्रयास किया।लोगों की नींद से जाग जाने पर शोर मचाए जाने पर चोर भाग खड़े हुए।लेकिन रॉयल सिटी कालोनी में एक मकान से चोर गिरोह नकदी70 हजार रुपये सहित साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के सोना चांदी के आभूषण चुराकर ले गए।खाली सूटकेश को चोर मकान से 50 फर्लांग दूर खेत में फेंककर चंपत हो गए।सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार सेन ने पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।


कोतवाली थाने के टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि नरवर निवासी डॉ मनमोहन चौकसे, मनीष चौकसे का मकान अवंतिका कॉलोनी वार्ड 13 रायसेन में मकान है।उनके सूने घर में चोर गिरोह ने प्रवेशकर गैस कटर से दो तालों को काटकर घुसे चोरो ने जैसे ही अलमारियों के ताले चटकाए।शोर सुनकर लोग गहरी नींद से जाग उठे।इसके बाद चोर गिरोह भागने में सफल हो गया।चोरी की दूसरी वारदात बीती रात सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर रॉयल सिटी कॉलोनी में हुई।साँचेत पंचायत के उप सरपंच हरिनारायण लोधी का मकान है।उनकी बेटी की 6 मई की शादी होना है।इसलिए उनका परिवार साँचेत गया हुआ है।घर सूना देखकर चोर गिरोह ने गैस कटर के जरिए दोनों तालों को काटकर घुसे।चोरों ने यहां के सूटकेश और अलमारियों के लाक काटकर 2 सोने की चैन,1 मंगलसूत्र बड़ा,3 चांदी की हाय,2 जोड़ी चांदी की पायलें, नकदी 70 हजार कुल साढ़े 3 लाख रुपये के माल को चुराकर शातिर चोर फरार होने में सफल हो गया है।इधर कोतवाली टीआई आशीष सप्रे का कहना है कि जल्द ही चोरी की वारदात का सुराग लगाकर चोरों को जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कई रूप धरकर इंसाफ खान ने जगाई भूली-बिसरी लोककला, मोबाइल-टीवी के दौर में पुश्तैनी कला को बचाने की कोशिश     |      मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप, भोपाल-विदिशा तक पहुंच रही यहां की प्रतिमाएं     |     राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, दीवानगंज में निकाली जागरूकता रैली     |     श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811