Let’s travel together.

फ़्रूट बेचने बाले ईमानदार युवक ने रुपयों से भरा बेग पुलिस को सोपा

0 164

सुरेंद्र जैन धरसीवा

एक तरफ जहाँ चंद रुपयों में लोग अपना ईमान धर्म खो देते हैं यहां तक कि सौ दो सौ रुपये के लिए हत्या तक कर देते हैं तो वही कुछ गरीब तबके के मेहनतकश लोगो मे ईमानदारी आज भी इतनी जिंदा है कि वह न तो किसी गरीब का झोला उठाकर खुद भागते हैं न किसी ओर को उठाकर भागने देते हैं बल्कि नोटों से भरा झोला पुलिस के माध्यम से संबंधित व्यक्ति तक पहुचा देते हैं…..ऐंसा ही एक मामला धरसींवा में सामने आया जिसमे एक ठेले पर फलफ्रूट बेंचने वाले ने ईमानदारी का परिचय दिया….हुआ यूं कि तिबरैया में मेहनत मजदूरी करने वाली अंबिका साहू पत्नी स्वर्गीय अभयराम साहू ने अपनी मां के पास अपनी खून पसीने की कमाई जोड़कर रखी थी सोमबार को अंबिका परसतराई से अपनी मां से अपनी जमा पूंजी बीस हजार रुपये लेकर सायकिल से वापस जा रही थी तभी तिबरैया अंडरब्रिज के नीचे तनी टूटकर उसका झोला गिर गया लेकिन इस सबसे बेखबर अंबिका अपने घर निकल गई तभी एक वाइक पर दो युवक पहुचे ओर झोला उठाकर जाने लगे जिस पर वहां फलफ्रूट बेंचने वाले गिरधारी भट्ट की नजर पड़ गई और उसने दौड़कर उनसे झोला छीनकर कहा यह मेरे परिचित का है,…हालांकि जब झोला गिरा था उस समय उसका ध्यान उस तरफ नहीं गया था कि किसका गिरा है इसलिए फ्लफ्रुट बिक्रेता ने झोला लाकर धरसींवा थाना में जमा कर दिया…. पुलिस ने झोला देखा तो उसमें बीस हजार रुपये आधार कार्ड व अन्य कागजात रखे थे….पतासाजी कर धरसींवा थाना में पदस्थ जनकलाल बन्दे ने महिला की खोज की ओर बुलाकर फ्लफ्रुट बिक्रेता के हाथों से ही उक्त महिला को उसकी राशि व झोला वापस दिलवाया….फलफ्रूट बिक्रेता की इस ईमानदारी पर पुलिस ने उनकी पीठ थपथपाई ओर जिसने भी उनकी ईमानदारी की खबर सुनी उनकी ईमानदारी पर उन्हें सेल्यूट किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |     सावन में बढ़ा भोले बाबा का उत्साह, 120 युवाओं की कांवड़ यात्रा      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811