Let’s travel together.

फिलर्स की नहीं पड़ेगी जरूरत! इन लिपस्टिक हैक्स से पतले लिप्स भी दिखेंगे फ्लफी

0 142

होंठों को फ्लफी और फुलर दिखाने के लिए फिलर्स करवाना काफी ट्रेंड में है. ये एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें पतले होंठो को फ्लफी और फुलर बनाया जाता है. आपको 6 महीने या 1 से 2 दो साल के बाद दोबारा से सिटिंग्स लेनी पड़ सकती हैं. दरअसल फिलर्स को स्किन में इंजेक्ट किया जाता है. इसमें आपको दर्द भी महसूस हो सकता है और साथ ही ये प्रक्रिया काफी खर्चीली होती है. अगर आपके होंठ भी पतले हैं तो कुछ लिपस्टिक हैक की मदद से इन्हें फ्लफी और फुलर दिखाया जा सकता है.

मेकअप के दौरान चिक बोन, नोज, चिन जैसे हिस्सों को हाइलाइट किया जाता है, लेकिन मेकअप को फिनिश टच लिपस्टिक लगाने के बाद ही मिलता है. जिस तरह से आइब्रो को मेकअप से घना दिखाया जा सकता है उसी तरह से कुछ लिपस्टिक हैक की मदद से आप पतले होंठों को फ्लफी और फुलर दिखा सकती हैं.

लिपस्टिक के शेड्स का सोच-समझकर करें चुनाव

पतले होठों के लिए डार्क शेड चुनने की बजाय लाइट शेड्स चुनें ये आपको ज्यादा बेहतर लुक देंगे. नॉर्मल लिपस्टिक की बजाय मैट शेड्स चुनें. ये लंबे वक्त तक टिके भी रहते हैं और पतले होंठो को फुलर दिखाने में हेल्प करते हैं.

लिप लाइनर का ये हैक देगा परफेक्ट लुक

पतले होठ हैं तो इन्हें थोड़ा फुलर दिखाने के लिए लाइनर का इस्तेमाल करें. इसके लिए लिपस्टिक शेड से मैच करता हुआ लाइनर अपने होठों के किनारों से थोड़ा सा बाहर निकालकर लगाएं. बस ध्यान रखें कि ये एकदम क्लीन लगा होना चाहिए. इसके बाद लिपस्टिक लगाएं.

हाइलाइटर का करें इस्तेमाल

होंठों को फुलर दिखाने के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद थोड़ा सा हाइलाइटर लेकर नीचे वाले होठ के बीच में हाइलाइट करें. हालांकि लिपस्टिक कलर और हाइलाइटर के शेड का ध्यान रखें. इसके साथ ही ये भी ध्यान रखें की हाइलाइटर कम ही यूज करें.

लिप ग्लॉस से मिलता है बेहतर लुक

पतले होठ हैं तो लिप ग्लॉस आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन है. ग्लॉसी लिप्स थोड़े फुलर दिखाई देते हैं. आप लिपस्टिक के साथ भी ग्लॉस का यूज कर सकती हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811