Let’s travel together.

छुट्टी के नाम पर दिया आवेदन, सीएनआइ साइनोड ने किया जेल में बंद बिशप जेम्स को सस्पेंड

0 83

जबलपुर। किताबों में मुनाफाखोरी व अधिक फीस लेने के मामले में अजय उमेश ने जानकारी देने के बजाय लंबी छुट्टी का आवेदन दिया। इस पर सीएनआइ साइनोड ने अजय उमेश को सस्पेंड कर दिया है। चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के जबलपुर डायोसिस के बिश और क्राइस्ट चर्च स्कूलों के चैयरमैन अजय उमेश जेम्स के खिलाफ ओमती, बरेला और बेलबाग थानों में प्रकरण दर्ज किया गया था। अभी वह जेल में बंद है।

अन्य आरोपितों पर भी कार्रवाई के लिए निर्देश दिए

 

जबलपुर डासोसिस के एक्टिंग विशप मनोज चरण को सीएनआइ ने जांच कर जेल में बंद अन्य आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अन्य आरोपितों पर भी कार्रवाई के लिए जनरल सेकेट्री डा. डीजे अजित कुमार ने निर्देश दिए हैं।

 

17 संंपत्ति के दस्तावेज समेत 48 बैंक खातों की जानकारी मिली थी

 

डायोसिस ऑफ जबलपुर से बर्खास्त बिशप पीसी सिंह के घर में दो वर्ष पहले ओडब्ल्यू की टीम ने छापा मारकर एक करोड़ 65 लाख रुपये, विदेशी मुद्रा व 80 लाख के सोने के जेवर समेत 17 संंपत्ति के दस्तावेज और 48 बैंक खातों के दस्तावेज जब्त किए थे। पीसी सिंह को नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने के बाद सीएनआइ ने छत्तीसगढ़ डायोसिस के बिशप अजय उमेश जेम्स को जबलपुर डायोसिस का बिशप बनाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811