Let’s travel together.

भारतीय रेडक्रास सोसायट जिला शाखा-विदिशा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम किया आयोजित

0 80

 

विदिशा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला इकाई द्वारा रेडक्रॉस परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं आजीवन सदस्य रेड क्रॉस सोसाइटी जिला विदिशा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कलेक्टर बुद्धेश्वर कुमार वैद्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है इस हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रयास किए जाएंगे। जल गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत अनेक तालाब कुऐ बावड़ी का संरक्षण किया जावेगा ।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉक्टर योगेश भरसट ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान देना चाहिए एवं हमारे शहर को हरा-भरा बनाने में सहयोग करना चाहिए इस अवसर पर चेयरमैन डॉक्टर सचिन गर्ग ने पाॅलीक्लीनिक व फिजियोथेरेपी केन्द्र की जानकारी दी ।
उपाध्यक्ष राजेश जैन एवं चन्द्रमोहन अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम मे कोषाध्यक्ष मनमोहन बंसल, संजय पांडे ,डॉक्टर जी.के. माहेश्वरी ,पीके मिश्रा ,अरविंद द्विवेदी, आर.के.कुलश्रेष्ठ ,चंद्रभान सिंह बघेल, डॉक्टर वेद प्रकाश मेहरा,जितेंद्र शाह,प्रमोद व्यास , ऋषि जालोरी, श्याम बिहारी भार्गव ,श्रवण व्यास,नारायण अग्रवाल, जितेंद्र जैन नीलकंठ पंडित, डॉक्टर श्रेयष पीतलिया, प्रशांत सिरवैया,नेहा मिश्रा, सुषमा बिरथरे, मधु अग्रवाल, डॉक्टर वीर बहादुर यादव सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित थे सचिव अतुल शाह ने सभी सदस्यों का परिचय कराया एवं आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811