Let’s travel together.

Bathinda सीट पर एक बार फिर हरसिमरत कौर बादल का कब्जा, भारी मतों से दर्ज की जीत

0 86

बठिंडा : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। दुनिया भर की निगाहें आज आने वाले नतीजों पर हैं। अगर बात करें बठिंडा की तो इस सीट से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने जीत हासिल की है। बता दें कि हरसिमरत कौर बादल लगातार चौथी बार बठिंडा से सांसद बनी है। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां को 49656 मतों से हराकर जीत हासिल की है।

हरसिमसत कौर बादल ने 376558 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे गुरमीत सिंह खुड्डियां को 326902, तीसरे नंबर पर जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू को 202011 व चौथे नंबर पर बीजेपी उम्मीदवार परमपाल कौर ने 110762 वोटो हासिल किए। बठिंडा सीट से मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा। इस सीट पर हरसिमरत कौर बादल लगातार आगे रही और आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां दूसरे नबंर पर।

पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में बठिंडा हॉट सीटों की लिस्ट में शामिल है। इसकी वजह यह है कि यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल उम्मीदवार हैं। राज्य की राजनीति में बड़ा प्रभाव रखने वाले बादल परिवार के सभी सदस्य पिछले विधानसभा चुनाव में हार गए थे। वैसे तो हरसिमरत कौर बादल यहां से लगातार 3 बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन इस बार इस सीट पर सबकी खास नजर रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिलेभर में उत्साह के साथ मना देव उठनी ग्यारस का त्यौहार, देर रात तक आसमान में गूंजती रही आतिशबाजी     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811