Let’s travel together.

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवान ने की महिलाओं के साथ छेड़छाड़, पहुंच गए हवालात

0 52

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सीआरपीएफ जवान को दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि यह सीआरपीएफ जवान कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास वाले एक घर में घुस गया, जहां उसने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है. वहीं, सीआरपीएफ ने भी मामले को लेकर बयान दिया है.

पुलिस के मुताबिक, यह सीआरपीएफ जवान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुइपुर में चुनाव ड्यूटी से रविवार की रात लौट रहा था. इस दौरान वह कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से उसे एक विशेष ट्रेन पकड़नी थी. पुलिस का कहना है कि रविवार की रात जवान स्टेशन से सटे एक घर के अंदर घुस गया.

पहुंच गए इलाके के लोग

इस दौरान घर में दो बहनें सो रहीं थीं. उनके मुताबिक, जवान ने दोनों महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की. जैसे ही सीआरपीएफ जवान घर के अंदर घुसा वैसे ही महिलाओं ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया. महिलाओं की चीख सुन मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए.

लोगों ने पकड़ा

लेकिन सीआरपीएफ जवान वहां से भागने लगा. वहीं, मौके पर पहुंचे लोगों ने जवान को पकड़ लिया और पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और सीआरपीएफ जवान को हिरासत में ले लिया.

क्या बताया सीआरपीएफ ने?

पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों ने चितपुर पुलिस स्टेशन में जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. इस आधार पर जवान को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, इस मामले में सीआरपीएफ ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है. साथ ही कहा कि अगर जवान दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811