Let’s travel together.

किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर आयोजित 

0 105

नींव मजबूत हो तो भविष्य सुरक्षित- सोलंकी

रायसेन । सेवा भारती के तत्वावधान में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सोलंकी, किशोरी आयाम की प्रांत संयोजिका श्रीमती आभा पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. किरण शेजवार उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुरेंद्र सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि
किशोर अवस्था जीवन की वह नींव है, जिस पर पूरे व्यक्तित्व का निर्माण होता है। यदि इस उम्र में सही दिशा, सकारात्मक सोच और नैतिक संस्कार मिल जाएं तो किशोरी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी सशक्त आधार बनती हैं।

डॉ. किरण दीदी शेजवार ने किशोरी बालिकाओं से संवाद करते हुए कहा कि सशक्त किशोरियों से ही सशक्त परिवार और सशक्त परिवारों से सशक्त राष्ट्र व समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने स्वास्थ्य, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों पर विशेष जोर दिया।
किशोरी आयाम की प्रांत संयोजिका श्रीमती आभा पांडे ने भी किशोरियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान ताइक्वांडो नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री शिखा गौर ने किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। शिविर में 13 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 360 किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में माताओं एवं बहनों की सक्रिय सहभागिता भी देखने को मिली।
इस अवसर पर राजेश भार्गव,डॉ. अरुणकुमार शर्मा, कमलेश तिवारी, नारायणजी कुशवाह, चंद्रशेखरजी शर्मा, रंजीतजी धुर्वे, श्रीमती रजनी अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811